एक्सप्लोरर

Ind vs Eng, Motera Test Exclusive:: तीसरे टेस्ट के लिए मोटेरा में तैयार हैं दो तरह की पिच, इंग्लिश टीम की बढ़ी कंफ्यूजन

चेन्नई में दूसरे टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गयी पिच को लेकर इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी लेकिन भारतीय टीम को इस से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. हर मेजबान टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाना है. दूसरे टेस्ट की हार के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ये तो समझ आ गया होगा कि, स्पिन की मददगार भारतीय पिचों पर रन बनाना इतना आसान नहीं हैं. मेजबान होने के नाते भारत घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहता है. पिच को लेकर वो मेहमान टीम को किसी भी तरह की तैयारी का मौका नहीं देना चाहता. यहीं वजह है कि, इंग्लैंड को भ्रम में रखने के लिए मोटेरा के इस स्टेडियम में दो तरह की पिच तैयार की गयी हैं. चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट की तरह यहां भी बॉल घूमेगी, पिच पर कितनी घास होगी, तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी की नहीं, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब ढूंढ़ना इंग्लैंड की टीम के लिए मुश्किल हो गया है.

मैच से 48 घंटे पहले आईसीसी को सौंपी जाती है पिच 

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच को मैच से 48 घंटे पहले आईसीसी के मैच अधिकारियों को सौंपा जाता है. भारत भी पिच को लेकर इंग्लैंड की टीम के संदेह को बनाए रखना चाहती है और आईसीसी के अधिकारियों को सौंपने से पहले पिच के बर्ताव को लेकर खुलासा नहीं करना चाहती. इस से कप्तान जो रूट और इंग्लैंड के लिए समय रहते अंतिम एकादश का चयन करना कठिन साबित हो रहा है. यदि पिच तेज गेंदबाजों की मदद करती है तो प्लेइंग इलेवन अलग होगी लेकिन यदि इस से स्पिनरों को मदद मिलती है तो हालात के अनुसार मुफिद खिलाड़ियों को टीम में खिलाना पड़ेगा. जानकारी के अनुसार इंग्लैंड पिच को लेकर असमंजस की स्थिति में है और तीसरे टेस्ट के लिए टीम चयन को लेकर उसके खेमे में लगातार मंथन चल रहा है.

दोनों ही पिच पर मौजूद है घास 

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी के अनुसार, "मोटेरा में दो तरह की पिच तैयार की गयी है. एक पिच में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है जिस पर गति और अतिरिक्त उछाल देखने को मिलेगा और ये तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी. दूसरी पिच लाल मिट्टी से तैयार की गयी है, इस पर टर्न और बाउन्स देखने को मिलेगा जो की स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगा. दूसरी पिच देखने में बिलकुल दूसरे टेस्ट में इस्तेमाल चेन्नई की पिच की तरह है." साथ ही उन्होंने कहा, "दोनों ही पिचों पर अच्छी खासी घास मौजूद है जिसके चलते ये कहना मुश्किल है कि ये किस तरह का बर्ताव करेंगी."

मोटेरा का स्टेडियम भी है नया 

मोटेरा का ये नया स्टेडियम भी हाल ही में तैयार हुआ है. अब तक यहां केवल कुछ टी-20 मुकाबले ही हुए हैं. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी के अनुसार, "टी-20 के मैच केवल 40 ओवर तक चलते हैं  और इनके आधार पर पिच के बर्ताव को नहीं आंका जा सकता."

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव के टीम इंडिया में चुने जाने से फैंस में खुशी की लहर, इरफान पठान और हरभजन सिंह ने कही ये बात

कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं राहुल तेवतिया, टीम इंडिया में चयन के बाद कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget