एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: अक्षर पटेल ने खोला कामयाबी का राज, बताया कैसे मिले 6 विकेट

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए नए हीरो बनकर उभरे हैं. अक्षर पटेल अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं और वह तीन पारियों में दो बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं.

IND Vs ENG: अहमदाबाद में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में टॉस गंवाने के बावजूद पहले दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन भारत के युवा स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने घरेलू मैदान पर 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 112 पर समेट दिया. अक्षर पटेल अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि उनक लक्ष्य विकेट टू विकेट गेंदबाजी करना था.

अक्षर पटेल ने पहले दिन 38 रन देकर छह विकेट चटकाए. अक्षर ने लगातार दूसरी बार टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. अक्षर ने कहा, "जब चीजें आपके पक्ष में हो रही हों तो इसे भुनाने की जरूरत होती है. मेरा उद्देश्य गेंद को विकेट टू विकेट रखना और विकेट से मिलने वाली मदद का इस्तेमाल करना था. चेन्नई में गेंद बॉल स्किडिंग नहीं हो रही थी. लेकिन यहां यह हो रही है. 85-90 किमी की गति एक अच्छी गति है. बहुत सारे टी 20 क्रिकेट के होने से इसका टेस्ट पर प्रभाव पड़ता है और साथ ही बल्लेबाज अधिक आक्रामक होते हैं."

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

भारत ने इस डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 112 रन पर ढेर करने के बाद दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 99 रन बना लिए हैं और भारत अब इंग्लैंड के स्कोर से मात्र 13 रन ही पीछे है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं.

अक्षर ने कहा, "अगर बल्लेबाज अच्छा डिफेंड कर रहा है, तो आप अपने दिमाग में बैकफुट पर जाते हैं. लेकिन अगर वह अच्छी तरह से डिफेंड नहीं कर पा रहा है और स्वीप और रिवर्स-स्वीप के लिए जा रहा है तो आपको लगता है कि एक मौका बनने जा रहा है."

बता दें कि इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अगर इंडिया तीसरा टेस्ट जीत लेती है तो उसका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना लगभग तय हो जाएगा.

IND vs Eng: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस भारतीय बल्लेबाज़ को दोहरा शतक लगाते देखना चाहते हैं अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget