एक्सप्लोरर

जो रूट शतक से एक रन दूर, लॉर्ड्स में कछुए सी चाल चल रहा इंग्लैंड, भारत के लिए नितीश रेड्डी चमके; पढ़ें डे रिपोर्ट

IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं. जो रूट ने 99 रन बना लिए हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की ओर से दमदार गेंदबाजी हुई. पहले दिन की समाप्ति तक जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 79 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. रूट अपने टेस्ट करियर के 37वें शतक की ओर आगे बढ़ रहे हैं. पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट नितीश कुमार रेड्डी ने लिए, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए.

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. इंग्लिश टीम ने शुरुआत काफी सधे हुए अंदाज में की क्योंकि बेन डकेट और जैक क्रॉली बढ़िया बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. तभी नितीश कुमार रेड्डी 14वें ओवर में बॉलिंग करने आए, इसी ओवर में उन्होंने बेन डकेट और जैक क्रॉली का विकेट झटक लिया. डकेट ने 23 रन और क्रॉली ने 18 रन बनाए.

इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर 109 रनों की साझेदारी की, लेकिन लंच ब्रेक के तुरंत बाद रवींद्र जडेजा ने ओली पोप को 44 के स्कोर पर चलता किया. हैरी ब्रूक भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने 11 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

जो रूट शतक से एक रन दूर

इंग्लैंड ने चौथा विकेट 172 के स्कोर पर गंवाया था. उसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स बैजबॉल स्टाइल को त्याग कर बहुत धीमे अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक जो रूट ने 191 गेंदों में 99 रन बना लिए हैं. यदि दूसरे दिन रूट एक रन बना पाते हैं तो यह टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका 11वां शतक होगा. वो पहले ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन और टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. बेन स्टोक्स ने बेहद धीमे अंदाज में 102 गेंदों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं. दोनों की पार्टनरशिप 79 रनों की हो गई है.

यह भी पढ़ें:

4.3 ओवर में ठोके 78, श्रीलंका-बांग्लादेश पहले टी20 मैच में मचा धमाल; इस प्लेयर ने 262 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget