एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd test: दूसरे टेस्ट से पहले रहाणे ने किया कप्तान कोहली का बचाव, पिच को लेकर दी बड़ी जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच कल से चेन्नई में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा कि उन्हें यकीन है कि इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट में पिच पहले दिन से ही टर्न लेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.

दूसरे टेस्ट से पहले राहणे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "पिच पहले टेस्ट से पूरी तरह अलग होगी. मुझे यकीन है कि इसमें पहले दिन से बदलाव होगा, लेकिन जैसा कि मैंने पहले टेस्ट से पहले भी कहा था कि हमें इंतजार कर देखना होगा कि पहले सेशन में यह कैसा रहता है. पहले टेस्ट में क्या हुआ ये हमें भूलना होगा और इस मुकाबले में ध्यान केंद्रित कर अच्छा खेल खेलना होगा. हम यहां कि स्थिति को जानते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक हैं."

पहली बार एख ही वेन्यू पर लगातार दो टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने शिकायत की थी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिच क्यूरेटर को हटा दिया था।. दूसरे मैच के लिए पिच भारतीय टीम प्रबंधन की देखरेख में तैयार की गयी है. इस बारे में रहाणे ने कहा, "पिच अलग होगी जिसमें हमें ढलना होगा. हम एक ही आयोजन स्थल में पहली बार लगातार दो मैच खेलेंगे."

हालांकि, रहाणे ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उपकप्तान ने कहा, "सभी खिलाड़ियों को देखा जा रहा है. अच्छी बात है कि टीम में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल फिट हो गए हैं. मैं यह नहीं बता सकता कि दूसरे मुकाबले में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी, लेकिन अक्षर खेलने के लिए फिट हैं. हमारे सभी स्पिनर काफी अच्छे हैं और मौका मिलने पर वह बेहतर करेंगे."

रहाणे ने किया कप्तान कोहली का बचाव

रहाणे ने टीम के कप्तान विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि कोहली टीम के एकमात्र कप्तान रहेंगे. उन्होंने कहा, "कई बार ऐसा होता है कि उम्मीद के अनुरूप ऊर्जा नहीं रहती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कप्तान को बदला जाए. कई बार शारीरिक भाषा थोड़ी धीमी पड़ जाती है, विशेषकर मैच के पहले दो दिन ऐसा होना स्वाभाविक है."

रहाणे ने आगे कहा, "कई बार हमने कैच छोड़े और हमें कठिन अभ्यास करने की जरुरत है. कई बार ऐसा हो जाता है. कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता है. खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह पिछले मुकाबले में जो हुआ उससे दुखी हैं और गलतियां दोबारा नहीं हो इस पर काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 2nd Test: लाल नहीं काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, जानिए कैसा होगा इसका मिजाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget