एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: 'जितना मिलना चाहिए मोहम्मद सिराज को उतना क्रेडिट नहीं मिला...', भारतीय कोच ने जानिए और क्या कहा

Coach praise mohammed siraj and akash deep: आकाश दीप और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से भारतीय टीम दूसरे टेस्ट को जीतने की दहलीज पर खड़ी है. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कोच ने उनकी तारीफ की.

IND vs ENG 2nd Test: मोहम्मद सिराज और आकाश दीप दूसरे टेस्ट में छाए हुए हैं, उनकी घातक गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया जीत की दहलीज पर खड़ी है. दोनों पारियों में इंग्लैंड के अभी कुल 13 विकेट गिरे हैं, सभी इन्ही दोनों तेज गेंदबाजों ने लिए हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनकी तारीफ की और कहा कि सिराज को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए था उतना मिला नहीं.

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इससे गेंदबाज कोच मोर्कल और भी ज्यादा खुश हैं. उन्होंने कहा, "पिछले टेस्ट में हार के बाद हमने उन चीजों पर चर्चा की, जिसमें हम सुधार कर सकते हैं या करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छा किया, ये गेंदबाजी अटैक के लिए एक अच्छा संकेत है."

सिराज का मैं बहुत सम्मान करता हूं

मोहम्मद सिराज को लेकर मोर्कल ने कहा, "वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं. वह हमेशा से अपनी क्षमता से अधिक शरीर की ताकत झोंकता है. मुझे लगता है कि जब वह खुद को दोषी मानता है तो और ज्यादा हार्ड वर्क करता है. ये ऐसा है कि आप अपने अग्रेशन और इन्टेन्सिटी में तालमेल बैठाता है क्योंकि वो वाकई में दिल से गेंदबाजी करता है. मुझे लगता है कि कभी कभी यही चीजें आपको कन्सिस्टेन्स नहीं होने देती. अब जब वह तेज गेंदबाजी को लीड कर रहा है, उसे विकेट्स मिले हैं. लेकिन मेरे लिए ताकत, प्रयास के मामले में दर्द भरे शरीर के साथ वह हमेशा गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहता है. मुझे नहीं लगता कि कई बार हम उसे पर्याप्त क्रेडिट देते हैं."

आकाश दीप की तारीफ में क्या बोले गेंदबाजी कोच

मोर्कल ने आकाश दीप को लेकर कहा, "जो रुट को आउट करने वाली गेंद एक ड्रीम डिलीवरी थी, इस तरह आउट करना उनकी क्षमता को दर्शाता है कि वो क्या कर सकता है. आप जितना आत्मविश्वास उन्हें दोगे, वह थोड़ी और ऊर्जा लगाएंगे. उम्मीद है कि आज वह अपनी इस डिलीवरी को देखेंगे और फिर कल इस तरह की कुछ और गेंदें डालेंगे."

इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया

भारत ने अपनी दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित कर दी, चौथे दिन के तीसरे सेशन के बीच इंग्लैंड ने दूसरी पारी शुरू की. टॉप आर्डर एक बार फिर मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के आगे बिखर गया. सबसे पहले जैक क्रॉली (0) को सिराज ने आउट किया. इसके बाद आकाश ने बेन डकेट (25) और जो रुट (6) को बोल्ड किया. इंग्लैंड को पांचवे दिन जीत के लिए 536 रन चाहिए और भारत को 7 विकेट. आज तक टीम इंडिया एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर कोई टेस्ट नहीं जीत पाई है, आज इतिहास रचा जा सकता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget