एक्सप्लोरर

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव! जानें दूसरे टेस्ट में किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम एजबेस्टन में खेला जाएगा. जानें इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

England Playing 11 2nd Test: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लिश टीम अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम एजबेस्टन में खेला जाएगा. यहां जानें दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने अभी दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ पहले टेस्ट के लिए ही 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. पर अब रिपोर्ट आई है कि दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका मिल सकता है. 

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन गेंदबाज उतने असरदार नहीं रहे थे. ऐसे में बर्मिंघम एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए गेंदबाजी में एक बदलाव किया जा सकता है. ब्रायडन कार्स की जगह अंतिम ग्यारह में जोफ्रा आर्चर को मौका मिल सकता है. वह मैदान पर वापसी कर चुके हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप (उपकप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, क्रिस वोक्स और शोएब बशीर. 

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच का लेखा-जोखा 

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में पहले खेलने के बाद 471 रन बनाए थे. भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 465 रन बना डाले. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए. फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए और अंग्रेजों को 371 रनों का लक्ष्य दिया. इस बार भारत के लिए केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रनों की पारी खेली. यानी पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी बनाई. अब इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य था, जिसे अंग्रेजों ने आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 149, जैक क्रॉली ने 65 और जो रूट ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ 44 रनों पर नाबाद रहे.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget