एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: केएल राहुल ने जड़ा शतक, रोहित ने बनाए 83 रन, ऐसा रहा दूसरे टेस्ट के पहले दिन का हाल

IND Vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन जारी है. शतक जड़ चुके केएल राहुल को रोहित शर्मा का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 83 रन की बेहतरीन पारी खेली.

IND Vs ENG: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 276 रन बना लिए हैं. स्टंप्स तक लोकेश राहुल 248 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 127 रन और अजिंक्य रहाणे 22 गेंदों पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

टीम इंडिया को मिली इस अच्छी शुरुआत का श्रेय ओपनर्स को जाता है. मैच के पहले दिन केएल राहुल और रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा ने इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित शर्मा हालांकि विदेशी जमीन पर अपना पहला शतक जड़ने से फिर चूक गए. रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 83 रन बनाए.

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मोर्चा केएल राहुल ने संभाल लिया. दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखते हुए इंग्लैंड की जमीन पर अपना दूसरा शतक पूरा किया. इतना ही नहीं राहुल की नज़रें बड़ी पारी खेलने पर हैं और वह दिन का खेल खत्म होने तक 127 रन बनाकर नाबाद रहे. 

एंडरसन को मिले दो विकेट

इससे पहले, टॉस में बारिश के कारण विलंब हुआ था. इंग्लैंड ने फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठोस रही और रोहित शर्मा तथा राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई. चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से निराश किया और वह 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद तीसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा. कप्तान विराट कोहली ने भी केएल राहुल का अच्छा साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े लेकिन कोहली 103 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हो गए.

इंग्लैंड के गेंदबाज कप्तान जो रूट के फैसले को सही साबित नहीं कर पाए. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिए, जबकि रॉबिन्सन ने कप्तान कोहली को पवेलियन भेजा. 

IND vs ENG 2nd Test: केएल राहुल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के नाम रहा पहला दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget