एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: 'ट्रिपल सेंचुरी से चूक गया...', माता-पिता का मैसेज देखकर भावुक हुए शुभमन गिल, कही ये बात; देखें Video

Shubman Gill 269 vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाने वाले शुभमन गिल को मैच के बाद उनके पेरेंट्स का मैसेज मिला. वीडियो में देखें उनका रिएक्शन कैसा रहा.

IND vs ENG 2nd Test: टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा. गुरुवार को उन्होंने इस पारी को दोहरे शतक में तब्दील किया, लेकिन ट्रिपल सेंचुरी से चूक गए. इसका मलाल उनके पेरेंट्स को भी है. बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल के माता पिता ने उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भेजा, जिसे गिल ने बीसीसीआई द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान पढ़ा.

बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल का वीडियो शेयर किया. इसमें नजर आ रहा है कि स्टेडियम और होटल के बाहर बड़ी संख्या में फैंस इकठ्ठा हुए, ढोल बजाए गए. गिल ने होटल के बाहर रूककर एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया. इसके बाद उन्हें वो मैसेज दिया गया, जो उनके माता-पिता ने उनके लिए भेजा था.

शुभमन गिल के लिए आया स्पेशल मैसेज

शुभमन गिल के पिता ने कहा, "शुभमन बेटा बहुत अच्छा खेला आपने, आज तेरी बैटिंग देखकर बहुत मजा आया. जब तू छोटा था, अंडर 16 से लेकर अंडर 19 तक तो जैसा खेलता था वैसा ही लगा आज देखकर. और बहुत ही गर्व महसूर हुआ." गिल की मां ने कहा, "बहुत ही अच्छा लगा बेटा तेरी बैटिंग देखकर. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं."

शुभमन गिल ये मैसेज देखकर खुश हुए, उन्होंने कहा, "ये मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैंने क्रिकेट अपने पिता के लिए खेलता हूं. जब क्रिकेट की बात हो तो वो (उनके पिता) और मेरा बेस्ट फ्रेंड ही हैं, जिन 2 लोगों की बात मैं सुनता हूं. लेकिन हां, उन्होंने मुझे ये भी कहा कि तुम्हे अपनी ट्रिपल सेंचुरी मिस कर दी."

कप्तान ने बनाए कई रिकॉर्ड, भारत मजबूत स्थिति में

कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी के साथ कई रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं. इसके आलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए. भारत दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है. पहली पारी में टीम इंडिया का स्कोर 587 रन बना, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 77 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget