एक्सप्लोरर

IND Vs ENG 2nd T20i: इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 165 रनों का टारगेट

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. पहला मुकाबला हार चुकी टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करने के लिए 165 रन बनाने हैं. बता दें कि इस मैच में सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को डेब्यू का मौका मिला है.

अहमदाबाद: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. पहला मुकाबला हार चुकी टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करने के लिए 165 रन बनाने हैं. बता दें कि इस मैच में सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को डेब्यू का मौका मिला है. भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं भुवनेश्वर कुमार और यजुवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

वहीं इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में जोस बटलर को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद हालांकि जेसन रॉय ने पिछले मैच की तरह आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. लेकिन इस मैच में भी वो अर्धशतक से पहले आउट हो गए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लिश बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया. आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी की.

इंग्लैंड ने अपनी पारी में छह विकेट गंवाए. इंग्लैंड के 164 रनों का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजी को देखते हुए अधिक बड़ा नहीं माना जाएगा. साथ ही भारतीय गेंदबाजों ने पिछले मैच के मुकाबले सुधरा हुआ प्रदर्शन दिखाया. भारत को इस मैच में ईशान किशन और के एल राहुल की नई सलामी जोड़ी के साथ उतरना है. ऐसे में उम्मीद यहीं है कि ईशान किशन अपने आक्रामक अंदाज को बरकरार रखेंगे. वहीं सूर्य कुमार यादव के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget