एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd T20: भारत के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए बदली प्लेइंग 11, जानें किसे किया बाहर

India vs England 2nd T20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ हार के बाद चेन्नई टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन बदल दी है. इंग्लैंड ने एक घातक ऑलराउंडर को मौका दिया है.

India vs England 2nd T20 Chennai: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने उसे कोलकाता में 7 विकेट से हराया था. अब सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में शनिवार को खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. इंग्लैंड ने गस एटकिंसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उनकी जगह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है.

इंग्लैंड को पहले टी20 में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. टीम पहले बैटिंग करते हुए 132 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने 12.5 ओवरों में मैच जीत लिया था. इंग्लैंड के गस एटकिंसन इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने महज 2 ओवरों में 38 रन लुटा दिए थे. एटकिंसन की इकॉनमी 19 रही थी. अब वे चेन्नई टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. 

इंग्लैंड ने ऑलराउंडर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में दी जगह -

इंग्लैंड ने एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को मौका दिया है. उनका अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है. कार्स ने इंग्लैंड के लिए 4 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 6 विकेट झटके हैं. हालांकि इस दौरान बैटिंग का मौका नहीं मिला. वे इंग्लैंड के लिए 19 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 23 विकेट झटके हैं. कार्स ने 78 घरेलू मैच भी खेले हैं. इस दौरान 44 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया भी बदल सकती है प्लेइंग इलेवन -

भारत ने पहला टी20 मैच जीत लिया था. हालांकि इसके बावजूद उसकी प्लेइंग इलेवन में बदलवा हो सकता है. भारतीय टीम मोहम्मद शमी को मौका दे सकती है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली तो रवि बिश्नोई को ब्रेक दिया जा सकता है.

 

यह भी पढ़ें : फ्लॉप हुए रोहित-रहाणे तो शार्दुल ने संभाला मोर्चा, मुंबई के लिए जड़ा दमदार शतक, बन गया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget