एक्सप्लोरर

2023 वर्ल्ड कप वाली मिट्टी से बनी है कटक की पिच, दूसरे वनडे के बीच बाराबती स्टेडियम से आई बड़ी खबर

Barabati Stadium: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कटक के बाराबाती स्टेडिमय में खेला जा रहा है. आकाश चोपड़ा ने बताया कि यहां कि पिच बनाने के लिए वनडे वर्ल्ड कप वाली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है.

Barabati Stadium Pitch Uses 2023 World Cup Soil: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. मुकाबले की शुरुआत से पिच कुछ स्लो दिखाई दी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गई गेंदें कीपर के पास दो टप्पे खाकर पहुंचीं. पिच की इस कंडीशन को देखकर मुकाबले में हिंदी कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने बताया कि स्टेडियम में 2023 वर्ल्ड कप वाली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है. 

बता दें कि 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला गया था. हालांकि विश्व कप के मुकाबले कटक के बाराबाती स्टेडियम में नहीं हुए थे, लेकिन इस मैदान की पिच को उसी मिट्टी से बनाया गया, जिसका इस्तेमाल वर्ल्ड कप के दौरान पिचें बनाने में किया गया था. पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया. 

बताते चलें कि मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी और हर्षित राणा के रूप में सिर्फ दो तेज गेंदबाज खिलाए हैं. हालांकि हार्दिक बतौर ऑलराउंडर भारत के लिए तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अदा करेंगे. 

वहीं इंग्लैंड ने चार तेज गेंदबाजों को मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है. इन चार गेंदबाजों में जेमी ओवर्टन, गस अटकिंसन, मार्क वुड और साबिक महमूद शामिल है. इसके अलावा टीम में सिर्फ एक मुख्य स्पिनर आदिल रशीद के रूप में शामिल हैं. 

पिच को लेकर दोनों कप्तानों का रिएक्शन 

रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर कहा, "काली मिट्टी की पिच, पक्का नहीं है. शायद थोड़ा धीमे खेले, मैं यही उम्मीद कर रहा हूं."

जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस के बाद पिच को लेकर कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे. थोड़ा सूखा (विकेट) दिख रहा है. काली मिट्टी. अच्छा विकेट लग रहा है."

 

ये भी पढ़ें...

कंगारुओं की दबंगई, गाले में 9 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; श्रीलंका का कर दिया सूपड़ा साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget