एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद क्या टीम इंडिया में होगा बदलाव, कप्तान विराट कोहली ने दिए ये संकेत

IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कैप्टन विराट कोहली ने कहा कि खेलना और मैच को देखना मजेदार होता लेकिन यह शर्मनाक है कि पांचवे दिन बारिश आ गई.

IND vs ENG: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित पहले टेस्ट के रविवार को ड्रॉ होने के बाद कहा कि यह टीम आगे बढ़ते हुए हमारे लिए ‘आदर्श टीम’ होगी. इसका मतलब है कि भारत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों में भी चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के संयोजन के साथ उतर सकता है. ऐसे में बाकी बचे चार मैचों में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिलेगा. पहले टेस्ट में अश्विन पर जडेजा को तरजीह दी गई. पांचवें और अंतिम दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिससे भारत से जीत का मौका छिन गया.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम तीसरे और चौथे दिन बारिश की उम्मीद कर रहे थे लेकिन यह पांचवें दिन आ गयी. खेलना और मैच को देखना मजेदार होता लेकिन यह शर्मनाक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यही करना चाहते थे, मजबूत शुरुआत. पांचवें दिन हमें पता था कि हमारे पास मौका है. हम निश्चित तौर पर महसूस कर रहे थे कि हम अपने खेल के शीर्ष पर हैं.’’

भारत को अंतिम दिन जीत के लिए 157 रन और बनाने थे जबकि उसके नौ विकेट शेष थे लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. कोहली ने कहा, ‘‘बढ़त हासिल करना महत्वपूर्ण था लेकिन यह शर्मनाक है कि हम पांचवें दिन को खत्म नहीं कर पाए. कल रात 50 रन बना लेना महत्वपूर्ण था. हम बचने के लिए नहीं खेलना चाहते थे. हमारे जज्बे ने हमें आगे रखा. यह हमारे गेंदबाजों की तीन हफ्ते की बल्ले से कड़ी मेहनत का नतीजा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम 40 रन के आसपास की बढ़त ही बात कर रहे थे लेकिन 95 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहे और यह रन सोने की तरह थे.’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि यह इस श्रृंखला में हमारे लिए आदर्श रहेगा लेकिन सामंजस्य बैठाना हमारा मजबूत पक्ष है. हालात और विकेट की गति को देखने की जरूरत है. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं और अगले टेस्ट को लेकर बेताब हैं.’’ नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की अंक प्रणाली के तहत दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले.

खराब मौसम के कारण पहले टेस्ट में संभावित 450 ओवरों में से 250 से कुछ अधिक ओवर ही फेंके जा सके. भारत को इंग्लैंड ने 209 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेहमान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे.

भारत का पलड़ा भारी था लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि बारिश ने खलल डाल दिया नहीं तो अंतिम दिन का खेल बेहद रोमांचक होता. रूट ने कहा, ‘‘खेलने और देखने के लिहाज से शानदार टेस्ट मैच. श्रृंखला की शानदार शुरुआत और उम्मीद करते हैं कि अगले मैचों में भी यही देखने को मिलेगा. हमें निश्चित तौर पर विश्वास था कि हम जीत सकते हैं. हमें पता था कि अगर हम कैच लपकें और क्षेत्ररक्षण में तत्परता दिखाएं तो हमारे पास मौका होता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि इसका अंत इस प्रकार हुआ. निश्चित तौर पर कुछ विभाग हैं जहां हम बेहतर करना चाहते हैं. हम शीर्ष क्रम में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और कैच लपकना चाहते हैं.’’

दूसरी पारी में अपने शतक के संदर्भ में रूट ने कहा, ‘‘अंतत: शतक जड़ना राहत भर रहा, यह देखते हुए कि पूरे दिन मैच किस तरह खेला. मुझे लगता है कि भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी अच्छा है और उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है.’’

कप्तान जो रूट के शतक पर बेन स्टोक्स ने भेजा खास संदेश, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget