एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test Day 5 Weather: IND vs ENG टेस्ट के आज 5वें दिन कैसा रहेगा लीड्स का मौसम, क्या बारिश की वजह से ड्रा हो जाएगा मैच

Weather in Leeds Headingley Today: आज लीड्स में भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG 1st Test) के बीच चल रहे टेस्ट का 5वां और आखिरी दिन है. बारिश होने की संभावना है, इस बीच जानिए किस टीम को इसका फायदा होगा.

IND vs ENG 1st Test Day 5 Leeds Weather: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का आज पांचवा और निर्णायक दिन है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जीत के लिए 350 रन बनाने हैं और भारत को चाहिए कि वह पूरी टीम को आउट करे. लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में आज बारिश होने की पूरी संभावना है. जानिए तीनों सेशन में मौसम रिपोर्ट क्या है? पिच पर क्या असर पड़ेगा? और इसका किस टीम को फायदा होगा.

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए थे, इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शतक (106) और हैरी ब्रूक ने 99 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. दूसरी पारी में भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े, जिसके सहारे भारत ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 का लक्ष्य मिला. पांचवे दिन का खेल जैक क्रॉली (12) और बेन डकेट (9) शुरू करेंगे, दोनों ने मिलकर पहली पारी में 21 रन बना लिए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में आज कैसा रहेगा लीड्स का मौसम?

लीड्स में आज 24 जून को बारिश की संभावना है. बूंदाबांदी होने की संभावना है, मैच शुरू होने के दौरान बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है. हवाएं 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी. इसका सीधा फायदा भारतीय गेंदबाजों को मिल सकता है, क्योंकि गेंद सीम के साथ अधिक स्विंग होगी. तीनों सेशन में तामपान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.

दूसरे और तीसरे सेशन में भी बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है. इन दोनों सेशन में हवाएं 24 से 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी. बारिश नहीं हुई तो भी बादल छाए रहने से भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल होगी, गेंद अधिक हरकत करेगी. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इसका फायदा उठा सकते हैं.

बारिश नहीं हुई या बादल जल्दी छट जाएं तो इस स्थिति में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी, और भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है. भारत ने इस ग्राउंड पर आखिरी टेस्ट 2002 में जीता था.

भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया ने लीड्स में आखरी टेस्ट मैच 2002 में जीता था. इस मैदान पर 2018 से इंग्लैंड ने कोई टेस्ट हारना तो दूर ड्रा भी नहीं खेला है. बेन स्टोक्स चाहेंगे कि उनकी टीम यहां लगातार छठा मैच जीते. ये शुभमन गिल का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है, वह भी इसे जीतकर यादगार और ऐतिहासिक बनाना चाहेंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget