एक्सप्लोरर

IND vs BAN: विराट कोहली समेत इन बल्लेबाजों ने बांग्लादेश मेंबरसाए हैं सबसे ज्यादा वनडे रन, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से खेली जाने वाली वनडे सीरीज में जंग देखने को मिलेगी. टीम इंडिया मेजबानों के विरुद्ध 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

India Tour Of Bangladesh: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला ढाका में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज में जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है. बांग्लादेश अपने होम ग्राउंड्स पर कई दिग्गज टीमों को पटखनी दे चुका है. ऐसे में भारतीय टीम को मेजबानों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. साल 2015 में बांग्लादेश ने भारत को अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हराया था. लेकिन इस बार टीम इंडिया पिछली हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी. भारतीय टीम में ऐसे कई बल्लेबाज रहे जिन्होंने वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में काफी रन बनाए हैं. आइए हम आपको टीम इंडिया के उन बैटर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बांग्लादेश की सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा एकदिवसीय रन बनाए हैं. 

विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में बांग्लादेश की धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. विराट ने बांग्लादेश की सरजमीं पर 8 एकदिवसीय मैचों की सभी पारियों में 544 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. बांग्लादेश में उनका हाईएस्ट स्कोर 136 रन रहा.

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी वनडे में बांग्लादेश की धरती काफी रास आई. उन्होंने यहां पर 9 मैचों की सभी पारियों में 474 रन बनाए. बांग्लादेश की सरजमीं पर वह एक शतक और तीन अर्धशतक लगाने में सफल रहे. बांग्ला टाइगर्स के विरुद्ध उनके घर में सहवाग का हाईएस्ट वनडे स्कोर 175 रन रहा.

एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी बांग्लादेश में काफी सफल रहे. उन्होंने वहां 13 मैचों की 11 पारी में एक शतक और 2 अर्धशतक समेत 421 रन बनाए. बांग्लादेश में उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन नाबाद रहा. 

गौतम गंभीर

बांग्लादेश में वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गौतम गंभीर चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने वहां 9 मैचों की सभी पारियों में 420 रन बनाए. इस दौरान गंभीर 2 शतक और एक अर्धशतक लगाने में सफल रहे. बांग्लादेश में उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 107 रन नाबाद है. 

सुरेश रैना

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी बांग्लादेश में रन बनाने में सफल रहे. उन्होंने 10 मैचों की सभी पारियों में 299 रन बनाए. इस दौरान वह 2 अर्धशतक लगाने में सफल रहे. बांग्लादेश में रैना का हाईएस्ट वनडे स्कोर 51 रन नॉट आउट रहा. 

यह भी पढ़ें:

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, पहले ही दिन लगे चार शतक, पार किया 500 रनों का आंकड़ा

Rishabh Pant को भारी आलोचनाओं के बाद मिला विदेशी खिलाड़ी का साथ, कहा - 'भविष्य में करेंगे कमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget