एक्सप्लोरर

Shreyas Iyer Batting: वनडे में जमकर बोल रहा है श्रेयस अय्यर का बल्ला, इस साल बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का बल्ला इस साल जमकर बोल रहा है. उन्होंने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Shreyas IYer Batting Record: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से हार गई है. हालांकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का कमाल का फॉर्म जारी है. वह वनडे में लगातार स्कोर कर रहे हैं. श्रेयस का बल्ला साल 2022 में जमकर बोला है. उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

श्रेयस ने साल 2022 में बनाए सबसे ज्यादा रन
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर साल 2022 में खेले गए वनडे मुकाबलों में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. श्रेयस ने यह मुकाम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में हासिल किया. श्रेयस ने साल 2022 में कुल 14 वनडे मुकाबले खेले हैं. इसमें उनके बल्ले से 721 रन निकले हैं. उन्होंने शाई होप को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. होप ने साल 2022 में कुल 21 मैचों में 709 रन बनाए हैं. श्रेयस फिलहाल कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. उनका बल्ला फिलहाल विरोधी टीमों के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है.     

शानदार रह है बल्लेबाजी औसत
श्रेयस अय्यर ने इस साल अब तक 16 वनडे मैच में कुल 14 पारियां खेले हैं, जिसमें 60.08 की औसत से 721 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. इस साल उनका औसत वनडे करियर में सबसे अच्छा रहा है.

वहीं वनडे मैचों में श्रेयस की पिछली 11 पारियों को देखें तो उन्होंने 111 गेंदों में 80, 57 गेंदों में 54, 71 गेंदों में 63, 34 गेंदों में 44, 37 गेंदों में 50, 111 गेंदों में 113*, 23 गेंदों में 28*, 76 गेंदों में 80, 59 गेंदों में 49, 39 गेंदों में 24 और 102 गेंदों में 82 रन बनाए हैं.  श्रेयस अय्यर ने अपनी इन पारियों के दौरान एक शतक जड़ा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: घर पर जीत के मामले में बड़ी बड़ी टीमों से बहुत आगे है बांग्लादेश, भारत का रिकॉर्ड चिंताजनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget