एक्सप्लोरर

IND vs BAN Test Series: शमी-जडेजा की जगह भारत सौरभ-नवदीप को टेस्ट टीम में दे सकता है मौका, जानें कैसा रहा करियर

India vs Bangladesh Test Series: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह नवदीप और सौरभ को मौका दिया जा सकता है.

India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चटगांव खेला जाएगा. टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा चुकी है. अब वह आखिरी मैच हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. भारतीय खेमा खिलाड़ियों की चोट से जूझ रहा है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हैं. वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. रोहित के साथ-साथ अब मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा के खेलने पर भी संदेह है. इनके बाहर होने पर नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को भारत की टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है. 

भारतीय टीम 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जाएगा. ऑलराउंडर जडेजा और तेज गेंदबाज शमी इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वे दोनों इंजरी की वजह से ब्रेक पर थे. लेकिन अभी तक फिटनेस को लेकर संदेह बना हुआ है. अगर जडेजा और शमी बाहर हुए तो सौरभ और नवदीप को जगह मिल सकती है. नवदीप भारत के पहले भी खेल चुके हैं. जबकि सौरभ को अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

नवदीप का अब तक का करियर शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 4 विकेट लिए हैं. वे 8 वनडे मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 6 विकेट लिए हैं. नवदीप ने टीम इंडिया के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 13 विकेट हासिल किए हैं. उनका घरेलू मैचों में भी प्रदर्शन शानदार रहा है. नवदीप ने 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 170 विकेट झटके हैं. वे लिस्ट ए में 93 विकेट हासिल कर चुके हैं.

सौरभ घरेलू मैचों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. लेकिन उन्हें अभी तक इंटरनेशनल मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. सौरभ ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वे 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 1776 रन बना चुके हैं. इसके साथ-साथ 237 विकेट भी ले चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. सौरभ ने लिस्ट ए के 32 मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं. वे इस दौरान 271 रन भी बना चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : Gary Ballance Zimbabwe: जिम्बाब्वे के लिए खेलता हुआ दिखेगा इंग्लैंड का बल्लेबाज, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget