एक्सप्लोरर

IND vs BAN: ऋषभ पंत को मिला शिखर धवन का समर्थन, कहा- संजू सैमसन को अभी मौके का इंतजार करना होगा

Shikhar Dhawan: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने वाले शिखर धवन ने ऋषभ पंत का पूरा समर्थन किया है.

Shikhar Dhawan on Rishabh Pant: न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पूरा समर्थन किया है. धवन ने कहा कि पंत ने खुद को मैच विनर के रूप में साबित किया है और जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहा है तो वह टीम मैनेजमेंट का पूर्ण समर्थन का हकदार है.

संजू को मौके का करना होगा इंतजार
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद शिखर धवन ने कहा कि आपको कुल मिलाकर बड़ी तस्वीर देखनी होगी कि आपका मैच विनर कौन होगा. धवन ने कहा कि ‘पंत को टीम में शामिल करना कप्तान के तौर पर मुश्किल नहीं है. निश्चित रूप से संजू सैमसन को जो भी मौके मिले हैं वह उसमें वास्तव में अच्छा कर रहा है. लेकिन कभी कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है. क्योंकि दूसरे खिलाड़ी ने अच्छा किया है और उसे कौशल के आधार पर जानते हैं कि वह मैच विनर है. ऐसे में जब वह अच्छा नहीं कर रहा होता है तो आपको उसको समर्थन करने की जरूरत होती है.

पिछली 14 पारियों से पंत का फ्लॉप शो जारी
इसी साल जुलाई में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए एकदिवसीय मैच में 125 रन की नाबाद पारी खेली थी. उस इनिंग्स के बाद से उन्हें ग्रहण लग गया. तब से लेकर अब तक पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 14 पारियों खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले सिर्फ 244 रन निकले. इस दरम्यान पिछले तीन वनडे मैचों की दो पारियों में वह केवल 25 रन बना पाए. टीम प्रबंधन को भले ही उनकी योग्यता पर भरोसा करता हो. लेकिन पंत मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. हाल में उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठाए गए थे.     

यह भी पढ़ें:

Watch: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बल्लेबाज़ी के साथ फील्डिंग करते दिखे लाबुशेन, दिलचस्प वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget