एक्सप्लोरर

IND vs BAN: Dinesh Karthik को लेकर मैच से ठीक पहले लिया जाएगा फैसला, द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन पर दी प्रतिक्रिया

Dinesh Karthik T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दिनेश कार्तिक के खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Dinesh Karthik India vs Bangladesh: दिनेश कार्तिक का प्लेइंग इलेवन में स्थान खतरे में दिख रहा है और उन्होंने मंगलवार को इंडोर अभ्यास सत्र में जमकर विकेटकीपिंग की. लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले किया जाएगा.

कार्तिक ने अभी तक जिन दो मैचों में बल्लेबाजी की है उनमें उन्होंने एक और छह रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच के दौरान वह पीठ दर्द से परेशान रहे. ऋषभ पंत ने अभ्यास नहीं किया और जिन खिलाड़ियों की अंतिम एकादश में जगह सुरक्षित है उनमें से भी अधिकतर मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के लिए नहीं आए.

द्रविड़ ने अभ्यास से पहले संवाददाताओं से कहा,‘‘ वह ( कार्तिक) आज अच्छी स्थिति में दिख रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह बाउंसर को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उपचार के बाद आज सुबह वह काफी अच्छी स्थिति में लग रहा था. हम उसकी चोट का आकलन कर रहे हैं और आज अच्छे अभ्यास सत्र के बाद वह कल सुबह कैसी स्थिति में होते हैं यह देखना होगा. अंतिम फैसला कल किया जाएगा.’’

द्रविड़ जब से मुख्य कोच बने हैं तब से अगर वह किसी खिलाड़ी की उपलब्धता को लेकर सुनिश्चित नहीं होते तो इसका मतलब होता है कि उसे अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावन कम है. विकेटकीपिंग का अभ्यास करते समय कार्तिक सहज नहीं दिखे और कुछ अवसरों पर उन्हें गेंद संभालने में दिक्कत हुई. संभवत अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे कार्तिक को फिनिशर की भूमिका में टीम में चुना गया लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर अभी तक वह संघर्ष करते नजर आए हैं.

द्रविड़ ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘कार्तिक जैसे खिलाड़ी का आंकलन करना मुश्किल है. उनको बहुत अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आखिरी क्षणों में केवल एक गेंद खेली और नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सूर्यकुमार के साथ अच्छी साझेदारी निभाई.’’

सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी में कार्तिक का योगदान छह रन का था. विश्व कप के दौरान विराट कोहली बमुश्किल ही अभ्यास सत्र छोड़ते हैं तथा यहां भी वह केएल राहुल, कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के साथ इंडोर अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे थे. उन्होंने थोड़े समय तक बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद राहुल की बल्लेबाजी पर करीबी नजर रखी. इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही पर्याप्त समय बिताया.

कोहली संभवत: राहुल को बता रहे थे कि गेंद को थोड़ा जल्दी खेलने का प्रयास करें. उनकी मूवमेंट पैर को ऑफ स्टंप की तरफ ले जा रही है और शरीर का वजन भी आगे आ रहा है जिससे गेंद को विकेट पर खेलने, विकेट के पीछे कैच देने और पगबधा होने की अशंका बढ़ जाती है. कोहली ने राहुल को मूव करने की जगह शरीर को स्थिर रखने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली, बनाने होंगे सिर्फ 16 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget