एक्सप्लोरर

IND vs BAN: भारत की टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में छलांग, साउथ अफ्रीका को पछाड़ दूसरे नंबर पहुंची टीम

India vs Bangladesh: भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल प्वाइंट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की.

ICC Test Championship Table Point: टीम इंडिया के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. भारतीय क्रिकेट टीम को आज दोहरी सफलता मिली. पहले उसने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश को 188 रन से हराया. इसके बाद भारत आज ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल प्वाइंट में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा. भारत हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद दूसरे स्थान पर नहीं पहूंचा था. लेकिन जैसे ही ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराया तो उसका फायदा टीम इंडिया को मिला. अब भारत साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़कर टेबल प्वाइंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. आइए आपको बताते हैं कि टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल प्वांइट में कौन सी टीम किस स्थान पर है?

भारत दूसरे स्थान पर

भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल प्वाइंट पर दूसरे स्थान हासिल करने में सफल रहा. टीम इंडिया के मौजूदा समय में 55.77 अंक हैं. भारत को दूसरे स्थान तक पहु्ंचाने में बांग्लादेश के खिलाफ जीत और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध साउथ अफ्रीका की हार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अब साउथ अफ्रीका 54.55 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है. ऑस्ट्रेलिया 76.92 अंक के साथ टेबल प्वाइंट में शीर्ष पर कायम है. इन तीन टीमों के अलावा श्रीलंका 53.33 अंक के साथ चौथे, 44.44 प्वाइंट के साथ इंग्लैंड चौथे, 42.42 फीसदी अंक सहित पाकिस्तान छठे, 40.91 प्वाइंट्स के साथ वेस्टइंडीज सातवें, 25.93 अंक के साथ न्यूजीलैंड आठवें और 12.12 अंक के साथ बांग्लादेश नौवें नंबर पर है.

फाइनल में प्रवेश कर सकता है भारत

भारतीय क्रिकेट टीम के पास आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहु्ंचने का मौका है. भारत सौ फीसदी फाइनल में पहुंचेगा अभी यह कहना मुश्किल है. अगर टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतती है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे टेस्ट सीरीज में जीत मिलती है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी. चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में एंट्री करने के लिए भारत को अभी 5 टेस्ट जीतने हैं. मान लीजिए भारत अगर सभी टेस्ट नहीं जीतता है तो उसे बाकी टीम के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा.

यह भी पढ़ें:

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने महज दो दिनों में जीता टेस्ट मैच, दक्षिण अफ्रीका की हार का जानें भारत को कैसे मिला फायदा

IND vs BAN: चटगांव टेस्ट में विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग से रचा इतिहास, द्रविड़-कालिस की लिस्ट में बनाई जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget