एक्सप्लोरर

बांग्लादेश पर नहीं टीम इंडिया पर होगा दबाव: मोहम्मद अशरफुल

बांग्लादेश पर नहीं टीम इंडिया पर होगा दबाव: मोहम्मद अशरफुल

कोलकाता: चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले से पहले बांगलादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल और हबीबुल बशर का मानना है कि मैच में टीम इंडिया ज्यादा दबाव में होगी. बशर ने बांग्लादेश को पोर्ट ऑफ स्पेन में 2007 विश्व कप में भारत पर जीत दिलायी थी, उन्होंने ढाका से पीटीआई से कहा, टूर्नामेंट में यहां तक पहुंचने के बाद हम अब फाइनल में पहुंचने की कोशिश करना चाहेंगे.

बांग्लादेश ने 33 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बावजूद काडर्फि में न्यूजीलैंड को हराया और उसके बाद ऑस्टेलिया के अगले दिन 10 जून को बारिश से प्रभावित मैच में पराजित होने से उसकी अगले दौर में प्रगति हुई.

मौजूदा चयनकर्ता ने कहा, हम इससे पहले एशिया कप के फाइनल में पहुंचे थे. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास का बड़ा क्षण है. भारत गत चैम्पियन है, इसमें को शक नहीं कि वे काफी दबाव में होंगे. हमारी टीम अनुभवी है और हमें टीम प्रयास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाज अहम होंगे लेकिन सबसे बड़ा खतरा भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा होंगे जिनकी 2015 विश्व कप क्वार्टरफाइनल में 137 रन की पारी अब भी उनके दिमाग में है.

उन्होंने कहा, हमें सिर्फ विकेटों की जरूरत नहीं है बल्कि हमें स्ट्राइक पर बने रहना भी सुनिश्चित करना होगा. मैं रोहित शर्मा का बड़ा प्रशसंक हूं और उनका विकेट अहम होगा.

अशरफुल ने भी कहा कि दबाव भारत पर होगा और सिर्फ एक-दो प्रतिशत का अंतर दोनों टीमों को अलग करता है. उन्होंने कहा, अगर श्रीलंका उन्हें हरा सकता है तो, हम क्यों नहीं? हमने 33 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद भी न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की. मुझे पूरा भरोसा है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मैच दोनों ही टीमों के लिये कठिन होगा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की टीम हाल के दिनों में भारत पर दबाव बनाने में सफल रही है लेकिन मैच नहीं जीत सकी.

अशरफुल ने कहा, पिछले साल विश्व टी-20 में मिली एक रन की हार को भुलाना मुश्किल है. हमने उन्हें परेशानी में डाला है लेकिन भारत ने जीत दर्ज की. उम्मीद करते हैं कि कल का दिन हमारा होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget