एक्सप्लोरर

IND vs BAN: मोहम्मद सिराज की बॉलिंग के मुरीद हुए अजित अगरकर, तारीफ में कही बड़ी बात

India vs Bangladesh: पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर ने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की प्रशंसा की है. सिराज ने दूसरे दिन बांग्लादेश के खिलाफ खतरनाक बॉलिंग करते हुए 3 विकेट चटकाए.

Ajit Agarkar On Mohammed Siraj Bowling: पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर ने मोहम्मद सिराज की बेहतरीन बॉलिंग की जमकर तारीफ की है. चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में सिराज ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके. दूसरे दिन उन्होंने मेजबानों के खिलाफ शानदार स्पेल डाला. इस दौरान सिराज ने कसी बॉलिंग करते हुए 14 रन पर तीन विकेट लिए. उनकी इस गेंदबाजी के चलते शाकिब अल हसन की टीम दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 8 विकेट पर 133 रन बना पाई. 

सिराज का बॉलिंग में कोई कमजोरी नहीं

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अजित अगरकर से मोहम्मद सिराज की बॉलिंग के बारे में पूछा गया. इस दौरान उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, सिराज की बॉलिंग में कोई कमी दिखाई नहीं देती है. अगर आपको हवा में तेज गेंदबाजी करनी है और उसे पिच करना है तो सिराज ऐसा कर सकते हैं. अगर आपको लेंथ बॉल करनी है तो वह ऐसा कर सकते हैं. जब उनके हाथ से गेंद प्रॉपर तरीके से छूटती है तो वह दाहिने हाथ के बल्लेबाज के लिए आउट स्विंग होती है. इसलिए उनके पास काबिलियत है और वह किस्म-किस्म की गेंदें कर सकते हैं. अगरकर ने आगे कहा, यह उनके करियर की हाइलाइट रही है जब आप उनकी बॉलिंग को देखते हैं तो वह हर ओवर और हर डिलीवरी में अपना पूरा प्रयास करते हैं. 

बांग्लादेश की हालत खस्ता

चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश की हालत खस्ता है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर मेजबानों ने पहली पारी में 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे. वह अभी भारत की पहली पारी के आधार पर 271 रन पीछे है. उसके सिर्फ 2 विकेट सुरक्षित हैं. टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. इससे पहले भारत ने अपनी पहली इनिंग्स में 404 रन सम्मानजनक स्कोर बनाया था. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: कुलदीप यादव थे नर्वस, एक विकेट लेने के बाद फिर कैसे की धुआंधार बॉलिंग?, गेंदबाज ने खुद बताया

Yograj Singh On Arjun Tendulkar: 'तुम अगले 15 दिनों तक भूल जाओ कि सचिन तेंदुलकर के बेटे हो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget