एक्सप्लोरर

IND vs BAN: शाकिब अल हसन ने बेहतर बल्लेबाजी के लिए लिया तावीज का सहारा? जानें वायरल दावे का सच

India vs Bangladesh 1st Test: खेलों में हमेशा मेहनत रंग लाती है. लेकिन कई बार जादू-टोटके के दावे भी किए जाते हैं. भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच में शाकिब अल हसन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

Why Shakib Al Hasan Holding Black Band Between His Teeth: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू हो चुका है. जिसमें बांग्लादेश पूरी तरह से स्ट्रगल करता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजी करते हुए कुछ अनोखा किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. शाकिब बल्लेबाजी करते हुए मुंह पर तावीज जैसी काली पट्टी दबाए नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ दोनों ही इस अनोखी तकनीक के पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं.

आकाश चोपड़ा ने बताई इस तकनीक के पीछे की असली वजह
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस तकनीक के पीछे की असली वजह बताई है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि शाकिब बल्लेबाजी में अपने संतुलन और सिर की पोजीशन को सही करने के लिए इस पट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं. चोपड़ा के मुताबिक शाकिब अक्सर अपने स्टांस में रहते हुए अपना सिर मिड-ऑन की तरफ झुका लेते हैं, जिसकी वजह से उनका अगला पैर भी उसी दिशा में घूमता है. इससे उनके शॉट खेलने की क्षमता प्रभावित होती है.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि शाकिब ने अपने सिर और आगे के पैर को सीधा रखने के लिए इस काली पट्टी का इस्तेमाल किया है. जब शाकिब अपना सिर अंदर की ओर झुकाते हैं तो यह पट्टी खिंच जाती है, जिससे उन्हें एहसास होता है कि उनका सिर सही जगह पर नहीं है. यह पट्टी उनके सिर को दाएं कंधे के करीब रखने में मदद करती है, जिससे उनका फुटवर्क भी बेहतर होता है और वह सीधे शॉट खेल पाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aakash Chopra (@cricketaakash)

राहुल द्रविड़ से प्रेरित है शाकिब की यह तकनीक
आकाश चोपड़ा ने बताया कि शाकिब ने यह तकनीक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से प्रेरित होकर अपनाई है. द्रविड़ ने भी अपनी बल्लेबाजी के दौरान अपने सिर को बाएं कंधे के पास रखने की आदत बनाई थी, ताकि उनका अगला पैर सीधा रहे और उनका फुटवर्क मजबूत रहे. शाकिब ने इसी सिद्धांत का पालन किया है और किसी तावीज की नहीं बल्कि इस काली पट्टी की मदद ली है.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget