एक्सप्लोरर

IND vs AUS: WTC Final जीतने वाली टीम रच देगी इतिहास, भारत या ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हो जाएगा खास रिकॉर्ड

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

WTC Final 2023, IND vs AUS: टेस्ट चैंपियन बनने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 जून से लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रही हैं. मुकाबले के 4 दिन पूरे हो चुके हैं. चौथी पारी में रनों का पीछा कर रही टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रनों की दरकार है. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सभी आईसीसी इवेंट जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेल्ट चैंपियनशिप फाइनल के अलावा सभी आईसीसी टूर्नामेंट के खिताब जीत चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ज़रिए अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. वहीं, भारतीय टीम ने अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना बाकी रहे गया है. 

भारतीय टीम दूसरी बार खेल रही है WTC Final

इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण खेला जा रहा है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है. इससे पहले 2021 में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला था. हालांकि, उस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहली बार WTC Final खेल रही है. 

दोनों टीमों ने अब तक जीते हैं इतने आईसीसी इवेंट

भारतीय मेन्स टीम ने 1983 में पहली बार कपिल देव की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीत था. इसके बाद टीम ने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था. इससे पहले टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. वहीं 2013 में टीम ने चैंपयिंस ट्रॉफी भी धोनी की कप्तानी में ही जीती थी. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया मेन्स की बात करें तो कंगारू टीम ने अब तक कुल पांच वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैपियंस ट्रॉफी और 1 टी20 वर्ल्ड कप जीता है. टीम ने 1887, 1999,  2003, 2007 और 2015 में एकदिसीय विश्व कप जीता था. वहीं टीम 2006 और 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनी थी. इसके अलावा कंगारू टीम ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बाज़ी मारी थी. 

 

ये भी पढ़ें...

WTC Final: शुभमन गिल के विवादित कैच पर कैमरून ग्रीन के दी प्रतिक्रिया, बोले- यह साफ था…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget