एक्सप्लोरर

Visakhapatnam T20I: 4 गेंद बाकी.. 2 रन की दरकार.. और बैक टू बैक 3 विकेट, ऐसा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 के आखिरी ओवर का रोमांच

IND vs AUS: विशाखापट्टनम में गुरुवार (23 नवंबर) को खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मुकाबले का आखिरी ओवर हर गेंद के साथ रोचक होता गया. मैच का अंत भी रोचक अंदाज में ही हुआ.

IND vs AUS 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (23 नवंबर) को खेला गया टी20 मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया. शुरू से आखिरी तक मुकाबले में उतार-चढ़ाव आते रहे. आखिरी ओवर तो सांसें रोक देने वाला रहा. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट गंवाकर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में भारतीय टीम ने एक गेंद बाकी रहते मुकाबले में जीत दर्ज की.

इस मुकाबले में शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जोश इंगलिस के 50 गेंद पर 110 रन की पारी ने मैच में तूफान ला दिया. एक समय कंगारू टीम सवा दो सौ का आंकड़ा पार करते हुए नजर आ रही थी. लेकिन इंगलिस के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में लगाम कसी और कंगारुओं को 208 पर रोक दिया.

इसके बाद भारत ने जब लक्ष्य का पीछा शुरू किया तो 22 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए. यहां ऋतुराज गायकवाड़ (0) तो बिना गेंद खेले रन आउट हो गए. सलामी जोड़ी के जल्द पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की पारियों ने भारत के लिए जीत आसान की. हालांकि आखिरी ओवर में मैच एक पाले से दूसरे पाले में आता-जाता रहा.

कैसा था आखिरी ओवर का रोमांच?

6 गेंद.. 7 रन.. 5 विकेट: आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिेए 7 रन बनाने थे, यहां पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़कर भारत की जीत लगभग तय कर दी. अब टीम इंडिया को 5 गेंद में महज 3 रन बनाने थे.

5 गेंद.. 3 रन.. 5 विकेट: शॉन एबॉट की इस गेंद पर रिंकू चकरा गए. गेंद विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में आई लेकिन वह भी ठीक से पकड़ नहीं पाए. यहां भारतीय बल्लेबाजों ने एक रन चूरा लिया.

4 गेंद.. 2 रन.. 5 विकेट: अब अक्षर पटेल स्ट्राइक पर थे. शॉन एबॉट ने एक बार फिर अपनी गेंद से चकमा दिया. अक्षर पटेल ने शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट जमाना चाहा लेकिन गेंदबाज को ही कैच दे बैठे.

3 गेंद.. 2 रन.. 4 विकेट: शॉन एबॉट ने नए बल्लेबाज रवि बिश्नोई के सामने शॉर्ट बॉल फेंकी. बिश्नोई चूके और गेंद विकेटकीपर के पास गई. यहां भारतीय बल्लेबाज फिर से रन चूराने लगे लेकिन वेड ने गेंदबाजी छोर पर बॉल फेंकी और बिश्नोई रन आउट हो गए. हालांकि स्ट्राइक पर एक बार फिर रिंकू सिंह आ चुके थे.

2 गेंद.. 2 रन.. 3 विकेट: रिंकू सिंह ने शॉन एबॉट की इस गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला. एक रन पूरा हुआ और दूसरे रन के लिए दौड़ लगी. यहां अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए.

1 गेंद.. 1 रन.. 2 विकेट: मैच की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह को केवल एक रन ही बनाना था. यहां उन्होंने शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का जड़ डाला. हालांकि शॉन की यह गेंद नो-बॉल निकली. ऐसे में रिंकू सिंह का छक्का बर्बाद गया और टीम इंडिया को नो-बॉल के आधार पर ही जीत मिल गई.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS T20I: वर्ल्ड कप में नहीं मिले पूरे मौके, अब चांस मिलते ही दिखा दिया दम; सूर्या-ईशान की जोड़ी ने ऐसे दिलाई टीम इंडिया को जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget