एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: कनकशन विकल्प को लेकर खुश हैं विराट कोहली, लेकिन इस बात पर जताई चिंता

IND Vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले मैच में मिली जीत पर खुशी जाहिर की है. लेकिन एक बात कप्तान कोहली को परेशान कर रही है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के बाद से रवींद्र जडेजा के कनकशन विकल्प पर विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कनकशन विकल्प के फायदेमंद रहने पर खुशी जाहिर की है. विराट कोहली ने कहा कि युजवेंद्र चहल को खिलाने की कोई योजना नहीं थी जो कि जडेजा के विकल्प के तौर पर मैदान में उतरने के बाद मैच विजेता साबित हुए.

चोटिल जडेजा ने बल्ले से अपनी भूमिका निभा दी थी और उनके विकल्प के तौर पर चहल भारत की 11 रन की जीत में अहम साबित हुए. जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को सात विकेट पर 161 रन बनाने में मदद की लेकिन उनके सिर में लगी चोट के कारण चहल को उतारना पड़ा जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किये.

कोहली ने कहा, ''चहल को मैच में खिलाने की कोई योजना नहीं थी. जडेजा को सिर में एक गेंद लगी और उन्हें चक्कर आ रहा था और अब भी आ रहे हैं. कनकशन विकल्प अजीब चीज है, आज यह हमारे लिये कारगर रहा. लेकिन हो सकता है कि अगली बार ऐसा नहीं हो.''

सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान

कोहली ने अपने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की लेकिन जडेजा और चहल के प्रयासों की सबसे ज्यादा तारीफ की. उन्होंने कहा, ''चहल आया और उसने सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की. पिच ने भी उसका साथ दिया. युजी ने प्रतिद्वंद्वियों को रोकने में शानदार जज्बा दिखाया. मुझे लगा कि उन्होंने अच्छी शुरूआत की. बल्लेबाजों ने हमें कुछ विकेट पेश कर दिये. यही टी20 क्रिकेट है.''

विराट कोहली ने नटराजन में काफी सुधार की संभावना जताई है. उन्होंने कहा, ''आस्ट्रेलिया में, आपको अंत तक मजबूत बने रहना होता है. जडेजा ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी. नटराजन में दिखता है कि वह काफी सुधार कर सकता है. दीपक चाहर ने भी हमारे लिये अच्छी गेंदबाजी की. चहल ने हमें मैच में वापसी करायी. हार्दिक का कैच लपकना भी मैच का रूख बदलने वाला रहा.''

ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि जडेजा का कनक्शन लिए जाने पर अधिक खुश नहीं है. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रैफरी डेविड बून से इशारों में बात करते नजर आये लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे.

IND Vs AUS: जडेजा के कनकशन पर टीम इंडिया ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का 'तिहरा शतक', केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget