एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में कोहली ने 2013 में जड़ा था आखिरी अर्धशतक, पढ़ें कैसे टेस्ट में किया 'सरेंडर'

Indore Test: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में आखिरी टेस्ट अर्धशतक 2013 में लगाया था. इसके बाद वे घरेलू मैदान पर कंगारू टीम के सामने लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं.

Virat Kohli India vs Australia Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया का बेहद खराब प्रदर्शन रहा. भारतीय टीम पहली पारी में महज 109 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गईं. वहीं दूसरी पारी में भी टॉप बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा. विराट कोहली भी काफी संघर्ष करते नजर आए. कोहली कंगारू टीम के खिलाफ भारत में 2013 के बाद एक भी टेस्ट अर्धशतक नहीं लगा सके हैं.

कोहली इंदौर टेस्ट मैच की पहली पारी में 52 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद दूसरी पारी में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वे इससे पहले दिल्ली टेस्ट में 44 और 20 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं नागपुर में महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सरज़मीं पर पिछले काफी वक्त से टेस्ट में फ्लॉप साबित हुए हैं.

विराट साल 2013 के बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी टेस्ट अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने आखिरी हाफ सेंचुरी मार्च 2013 में मोहाली टेस्ट में लगाई थी. इस दौरान उन्होंने 67 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अहम बात यह भी है कि उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में लंबे वक्त से शतक नहीं लगाया है. कोहली ने आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी.

बता दें कि इंदौर टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 रन कोहली ने बनाए थे. शुभमन गिल ने 21 रन और रोहित शर्मा ने 12 रनों का योगदान दिया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 197 रन बनाए. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 60 रनों की अहम पारी खेली. स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर आउट हुए थे. अब भारतीय टीम दूसरी पारी खेल रही है.

यह भी पढ़ें : Ashwin Record: भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन, इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget