एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पहले मैच में जीत से खुश हैं रवि शास्त्री, नेट प्रैक्टिस छोड़ टीम को दी आराम की सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने टीम के खिलाड़ियों नेट प्रैक्टिस से पहले आराम की सलाह दी है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद टीम के कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों को आराम देना चाहते हैं. मैच के बाद शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस से पहले
आराम की जरूरत है.

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज में हार के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की और 70 साल में पहली बार सीरीज में जीत के शुरूआत की है.

शास्त्री ने कहा, ‘‘हम इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से हार गये थे, साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट 60-70 रन से हार गये थे, इसलिए यह बहुत अच्छा अहसास है कि लड़कों ने यहां पहले मैच में ही जीत दर्ज की. जब आप अच्छी शुरुआत करते हो तो भरोसा बढ़ जाता है.’’

अगला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा. शास्त्री को विश्वास है कि तेज गेंदबाज इसमें अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने इस मैच से पहले नेट अभ्यास नहीं करने के संकेत दिये.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आराम करना है, नेट्स को गोली मारिये. आप बस वहां आओ, अपनी उपस्थिति दर्ज कराओ और फिर होटल लौट जाओ. हम जानते हैं कि पर्थ की पिच तेज है, वहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा.’’

भारत के चार सदस्यीय आक्रमण तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी तथा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली पारी में 15 रन की बढ़त दिलायी और बाद में ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचने से रोका.

शास्त्री ने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने पहली पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया. हमने 250 रन बनाये थे और गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया. ऐसा रातों रात नहीं हुआ. उन्होंने इस पर काम किया. गेंदबाजी यूनिट के तौर पर जब आप इस तरह का अनुशासन दिखाते हो तो आपको सफलता मिलती है.’’

कोच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ियों ने पहली पारी की गलतियों से सबक लिया होगा लेकिन उन्होंने मैन ऑफ द मैच चेतेश्वर पुजारा की दोनों पारियों में की गयी शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की.

शास्त्री ने कहा, ‘‘पहली पारी में कुछ गलत शॉट खेले गये लेकिन वे इससे सबक लेंगे. पुजारा ने निश्चित तौर पर बेहतरीन पारी खेली. हमने उन्हें इन परिस्थितियों में उछाल से पार पाने के लिये थोड़ा सा सीधा खड़ा होने के लिये कहा था.’’

एक मैच में सर्वाधिक कैच के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत के नाथन लियोन को कैच टपकाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आप उसे अपना नैसर्गिक खेल खेलने दो लेकिन उसे अभी थोड़ी और समझदारी दिखानी होगी. यहां गलती की लेकिन उसे दोहराओ नहीं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget