एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी, स्टार खिलाड़ी का पहले टेस्ट से बाहर रहना तय

IND Vs AUS: टीम इंडिया पहले ही रोहित शर्मा के चोटिल होने से परेशान है. अब एक और खिलाड़ी का बाहर होना टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. पहले टी20 मुकाबले में सिर की चोट लगने के बाद टी20 सीरीज से बाहर हुए स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की 17 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट में खेलने की संभावना बेहद कम है. रवींद्र जडेजा इस वक्त हैमस्ट्रिंग इंजरी का भी सामना कर रहे हैं.

रवींद्र जडेजा को कम से कम तीन हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है. इसलिए साफ है कि अपना 50वां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़ा यह ऑलराउंडर 17 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले डे नाइट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएगा.

टीम इंडिया के लिए परेशानी और भी बढ़ने की आशंका है. हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर होने पर वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ''आईसीसी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत सिर में चोट लगने पर खिलाड़ी को सात से दस दिन आराम दिया जाता है जिससे जडेजा 11 दिसंबर से दूसरा अभ्यास मैच भी नहीं खेल सकेंगे.''

प्रैक्टिस मैच में हुआ यह खुलासा

टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच के बिना जडेजा को मैदान में उतारने का कदम नहीं उठाएगी. उन्होंने कहा, ''यह असंभव है कि अभ्यास मैच खेले बिना टीम प्रबंधन उन्हें पहले टेस्ट में उतार दे.''

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कनकशन से ज्यादा हैमिस्ट्रिंग चोट के कारण जडेजा को एक टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है. भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अभ्यास मैच की कमेंट्री के दौरान एक कमेंटेटर ने खुलासा किया कि जडेजा कनकशन के कारण तीन सप्ताह बाहर रहेंगे. बोर्ड के सूत्र ने हालांकि बताया कि वह कनकशन से उबर रहे हैं लेकिन हैमिस्ट्रंग से ठीक होने में समय लग सकता है .

जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन भारतीय टीम में अकेले स्पिनर होंगे जिन्होंने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. अनुभवी गेंदबाज होने के नाते आर अश्विवन को ही पहले टेस्ट में मौका दिया जा सकता है.

Ind vs Aus: रोहित-बुमराह के बिना भारत ने जीती टी-20 सीरीज, जानें विराट ने 'हिटमैन' को क्यों किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget