एक्सप्लोरर

IND vs AUS: यूएई से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित NCA में करेंगे अभ्यास

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे. हालांकि, इस दौरे पर सबसे अच्छी बात यह है कि खिलाड़ी क्वारंटीन के समय में भी अभ्यास कर सकेंगे.

India tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए यूएई से रवाना हो गई है. कोरोना महामारी के बीच भारत का यह पहला इंटरनेशनल दौरा है. ऑस्ट्रेलिया में भारत को तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज और चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट डे नाइट खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे. हालांकि, इस दौरे पर सबसे अच्छी बात यह है कि खिलाड़ी क्वारंटीन के समय में भी अभ्यास कर सकेंगे. जबकि आईपीएल 2020 के दौरान ऐसा नहीं था.

View this post on Instagram
 

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के टूर के लिए रवाना हो गई है. रवाना होने से पहले BCCI, कप्तान विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपनी तस्वीरें डालकर यह जानकारी दी. तस्वीरों में टीम इंडिया पीपीई किट में नज़र आ रही है. खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए कस्टमाइज्ड पीपीई किट और मास्क तैयार किए गए हैं. सीरिज़ का पहला मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा. ⠀ ⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ abplive.com⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ ⠀ #TeamIndia #IndiaVSAustralisa #India #Australia #Cricket #Hindi #HindiNews #ABPNews

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

हालांकि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं हुए हैं. वह फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में ट्रेंनिंग करेंगे. रोहित को वनडे और टी20 सीरीज़ में आराम दिया गया है. लेकिन टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले वनडे के साथ होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे टी20 और फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. कप्तान विराट कोहली वनडे और टी20 सीरीज़ खेलने के बाद पहला टेस्ट खेलेंग और फिर वापस भारत लौट आएंगे.

दरअसल, कोहली पिता बनने वाले हैं और वह अपने पहले बच्चे के जन्म पर अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने बीसीसीआई से पैटरनिटी लीव मांगी थी. बोर्ड ने भी उनकी समस्या को देखते हुए उनकी छु्ट्टी मंजूर कर ली. हालांकि, कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे.

भारतीय टीम के वरिष्ठ विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी आईपीएल 2020 के आखिरी लीग स्टेज में हैमस्ट्रिंग के कारण नहीं खेल सके थे. इसके बाद दूसरे क्वालीफायर मैच में भी उन्हें चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा था. ऐसे में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा. लेकिन अभी वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

वनडे सीरीज़-

पहला वनडे- 27 नवंबर (सिडनी)

दूसरा वनडे- 29 नवंबर (सिडनी)

तीसरा वनडे- 02 दिसंबर (कैनबरा)

टी20 सीरीज़-

पहला टी20- 04 दिसंबर (कैनबरा)

दूसरा टी20- 06 दिसंबर (सिडनी)

तीसरा टी20- 08 दिसंबर- (सिडनी)

टेस्ट सीरीज़-

पहला टेस्ट- 17 से 21 दिसंबर (एडिलेड)

दूसरा टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर (मेलबर्न)

तीसरा टेस्ट- 07 से 11 जनवरी (सिडनी)

चौथा टेस्ट- 15 से 19 जनवरी (गाबा)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget