एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत, जानें अश्विन के लिए क्यों खास रहा नागपुर मैच

Nagpur Test Match: भारत ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस जीत ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया.

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज का पहले मुकाबले में पारी और 132 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की नागपुर में यह जीत बेहद खास रही. भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पारी के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत रही. इसके साथ-साथ ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के लिए भी मैच खास रहा. अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 400 रन बनाए. इसके बाद कंगारू टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर पारी के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 1997/98 में मिली थी. भारत ने कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 219 रनों से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया को दूसरी बड़ी जीत हैदराबाद टेस्ट में मिली थी. भारत ने 2012/13 में कंगारू टीम को पारी और 135 रनों से मात दी थी. इसके बाद तीसरी जीत नागपुर में अब मिली है. नागपुर टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने विकेट लेने के साथ-साथ अर्धशतक भी जड़ा. 

ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम पहली पारी में 177 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए जडेजा ने 22 ओवरों में 47 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि अश्विन ने 15.5 ओवरों में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. शमी और सिराज को भी एक-एक विकेट मिला.

भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा. उन्होंने 212 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए. उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 चौके शामिल रही. जडेजा ने 185 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए. अश्विन ने 70 रन और अक्षर पटेल ने 84 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 91 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें : WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget