एक्सप्लोरर

Ind vs Aus Sydney Test: पत्नी का खुलासा- पांचवें दिन सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे अश्विन

अश्विन ने मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट किए और लिखा, "फोटो काफी कुछ कहती है. वो भावना जो मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मेरे सभी टीम के साथियों को धन्यवाद."

Ind vs Aus Sydney Test: रविचंद्रन अश्विन रविवार रात को काफी दर्द में थे और सोमवार सुबह जब उठे तो सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. अश्विन की पत्नी पृथी ने इस बात की जानकारी दी. अश्विन ने सिडनी क्रिक्रेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को हनुमा विहारी के साथ 62 रनों की साझेदारी की और टिकाऊ बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया.

अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने तकरीबन 40 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी की. टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद अश्विन की पत्नी ने ट्वीट किया, "यह इंसान रात में बेहद दर्द के साथ सोया था. इस सुबह जब उठा तो सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. अपने जूते के बंद बांधने के लिए भी नहीं झुक पा रहा था. आज रविचंद्रन अश्विन ने जो किया मैं उससे हैरान हूं."

अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना पड़ा क्योंकि रवींद्र जडेजा का अंगूठा चोटिल है. उन्हें पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी. अश्विन ने मैच के बाद प्रसारणकर्ता से बात करते हुए कहा कि बल्लेबाजी करना मुश्किल था खासकर पैट कमिंस के सामने. उन्होंने कहा, "कमिंस अलग ही गेंदबाजी कर रहे थे. पिच में दोहरा उछाल था, इसलिए कमिंस के सामने बल्लेबाजी करना मुश्किल था."

34 साल के अश्विन ने मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट किए और लिखा, "फोटो काफी कुछ कहती है. वो भावना जो मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मेरे सभी टीम के साथियों को धन्यवाद."

अश्विन ने अभी तक इस सीरीज के तीन मैचों में 78 रन बनाए हैं और कुल 12 विकेट लिए हैं. चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. आस्ट्रेलिया और भारत अब शुक्रवार से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में जीत चाहेंगी.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: अश्विन का दावा- सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget