एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले वनडे का लुत्फ लेते दिखाई दिए सुपरस्टार रजनीकांत, वायरल हुई तस्वीर

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे मैच का लुत्फ लेने सुपरस्टार रजनीकांत उर्फ थलाइवा भी स्टेडियम पहुंचे हुए हैं.

India vs Australia, 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद से 17 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज देखने को मिला, जिसका पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत उर्फ थलाइवा भी पहुंचे हुए हैं. रजनीकांत क्रिकेट के काफी बड़े प्रेमी माने जाने जाते हैं. मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से रजनीकांत की फोटो को ट्वीट को जिसमें वह MCA प्रेसीडेंट अमोल काले के साथ मैच का आनंद लेते हुए दिखाई दिए.

इस मैच को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सीरीज के पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को सिर्फ 35.4 ओवरों में 188 रनों के स्कोर पर समेट दिया.

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने जहां 3-3 विकेट अपने नाम किए, वहीं रवींद्र जडेजा ने 2 इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम ने भी गंवा दिए 83 के स्कोर तक 5 विकेट

189 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं देखने को मिली, जिसमें टीम ने 5 के स्कोर पर जहां पहला विकेट गंवाया वहीं 16 के स्कोर पर टीम को 2 बड़े झटके विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगे. शुभमन गिल और लोकेश राहुल के बीच में एक छोटी साझेदारी जरूर देखने को मिली लेकिन गिल 20 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम ने 83 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या भी 25 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट चुके थे.

यह भी पढ़ें...

Watch: हार्दिक पांड्या की गेंद पर केएल राहुल ने पकड़ा स्टीव स्मिथ का हैरतअंगेज कैच, बार-बार देखेंगे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget