एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, कहा- लॉकडाउन के बावजूद ब्रिसबेन में खेलना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, हमारे लिये कुछ नहीं बदला है. हमें फैसले का इंतजार है. हम खिलाड़ी हैं और जहां बोला जायेगा, वहां खेलेंगे. लेकिन यह तय है कि हम गाबा पर खेलना चाहते हैं."

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्रिसबेन में लगातार तीसरे दिन लॉकडाउन के बावजूद उनकी टीम वहां भारत के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट खेलना चाहती है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों ने भारतीय टीम के लिये क्वारंटीन के कड़े नियमों में रियायत देने को लेकर एक दिन पहले ही आपस में बात की है.

स्मिथ ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, हमारे लिये कुछ नहीं बदला है. हमें फैसले का इंतजार है. हम खिलाड़ी हैं और जहां बोला जायेगा, वहां खेलेंगे. लेकिन यह तय है कि हम गाबा पर खेलना चाहते हैं."

गौरतलब है कि ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट 15 जनवरी से होना है जबकि इसी हफ्ते होटल का एक पृथकवास कर्मचारी कोरोना वायरस के ब्रिटिश स्ट्रेन की जांच में पॉजिटिव पाया गया जो काफी तेजी से फैलता है.

क्वींसलैंड में उन लोगों के लिये सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य है जो सिडनी से आ रहे हैं. साथ ही वहां खिलाड़ियों को दिन के खेल के बाद होटल के कमरों में ही रहना होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को आश्वासन दिया है कि वह क्वींसलैंड सरकार से समझौता करेगा कि खिलाड़ियों को होटल के भीतर ही आपस में मिलने जुलने की अनुमति दी जाए.

BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लिखा था पत्र

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को बीसीसीआई ने ब्रिस्बेन के सख्त नियमों में रियायत देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखा था. दरअसल, टीम इंडिया में अब दौरे के खत्म होने के फेज में क्वारंटीन नहीं होना चाहती है. भारतीय खिलाड़ियों की मांग है कि उन्हें होटल में मिलने दिया जाए और साथ ही खाना खाने और टीम मीटिंग करने की अनुमति भी दी जाए. इन्हीं मांगो को लेकर बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखा है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा ने बताया- सिडनी की पिच पर क्या थी उनकी रणनीति

IND Vs AUS 3rd Test Day 2, Highlights: ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में भारत की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget