एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं उतरे श्रेयस अय्यर? यहां मिलेगा जवाब

India vs Australia: श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से पीठ में दर्द उठ गया है. उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम स्कैन के लिए लेकर गई है. इसी वजह से वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में अहमदाबाद के मैदान पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल इस समय जारी है. इस मैच के तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो उस समय भारतीय टीम का स्कोर 289 रन पर 3 विकेट था. इसके बाद 309 के स्कोर पर जब टीम इंडिया को चौथा झटका लगा तो सभी को उम्मीद थी कि श्रेयस अय्यर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, लेकिन वहीं नहीं आए. इसके बाद हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं आए. इस बीच बीसीसीआई ने खुद इसका जवाब दिया है.

श्रेयस अय्यर को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया कि तीसरे दिन के खेल के बाद श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द की वजह से उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया. चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने से पहले उन्हें स्कैन के लिए लेकर जाया गया.

अब बीसीसीआई की इस अपडेट के बाद यह संशय बना हुआ है कि क्या श्रेयस अय्यर इस चौथे टेस्ट मैच में आगे हिस्सा ले पायेंगे या नहीं. वहीं यदि ऐसा नहीं होता है तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.

पहले टेस्ट में भी पीठ की समस्या की वजह से नहीं खेल पाए थे श्रेयस

इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी श्रेयस अय्यर पीठ की समस्या की वजह से ही नहीं खेल सके थे, जिसके बाद NCA ने जब उन्हें सीरीज के बाकी टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया तो वह दिल्ली टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे.

चौथे टेस्ट मैच को लेकर बात की जाए तो विराट कोहली जहां खेल के चौथे दिन के पहले सत्र में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलने के बाद टॉड मर्फी को अपना विकेट दे बैठे.

यह भी पढ़े...

SA vs WI: केशव महाराज को भारी पड़ा विकेट का सेलिब्रेशन, ऐसी हुई भयंकर इंजरी, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget