एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए रोहित शर्मा, इंदौर में मिली हार से टूटा सपना

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का 4-0 से टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया है. वह धोनी के खास रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए.

India vs Australia, Dhoni Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज (Border Gavaskar Trophy) खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने नागपुर में पारी और 132 रन और फिर दूसरे मुकाबले में दिल्ली में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. टीम को मिली इन दो जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस सीरीज को 4-0 से जीतेगी, पर ऐसा नहीं हुआ और इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने शानदार वापसी की और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया. इंदौर में मिली इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का 4-0 से सीरीज जीत का सपना टूट गया. वह अब घर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाए.

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया का किया था सूपड़ा साफ

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का सूपड़ा साफ किया है. धोनी ने यह कारनामा साल 2013 में किया था. उस वक्त भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को टीम इंडिया ने 4-0 से हराया था. 2013 के बाद ऑस्ट्रेलिया कई बार भारत के दौरे पर तो आई पर धोनी जैसा कारनामा कोई भी और कप्तान नहीं कर सका. धोनी भारत में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से टेस्ट में हराने वाले इकलौते कप्तान हैं.

हालांकि इस बार टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और वह ऑस्ट्रेलिया को भारत में 4-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन जाएंगे. पर ऐसा नहीं हुआ और कंगारू टीम ने इंदौर में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी मात दी. इस हार के बाद अब यह टेस्ट सीरीज 2-1 पर आ गया है. ऐसे में अब चौथा और आखिरी टेस्ट मैच काफी निर्णायक हो गया है.

 यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच से पहले वाइफ अनुष्का के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे विराट कोहली, तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget