एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

India vs Australia: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे. हिटमैन पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Rohit Sharma Test Record On Indian Soil: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली. इस धैर्यपूर्ण पारी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम खास उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे. इस बीच हिटमैन भारतीय सरजमीं पर 2000 टेस्ट रन पूरे करने में सफल रहे. टेस्ट क्रिकेट में भारत की धरती पर रोहित शर्मा सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर हैं. 

भारत में रोहित का टेस्ट रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के टेस्ट आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारतीय सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में हिटमैन अपने घरेलू मैदानों पर काफी सफल रहे. उन्होंनें भारत की धरती पर 24 टेस्ट खेले हैं जिनमें रिकॉर्ड 2002 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 8 शतक और 6 अर्धशतक जड़े. अपने घरेलू मैदानों पर टेस्ट में उनका रन बनाने का औसत 66.73 है. उनके इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट में अपने घर में खूब चलता है. 

भारत का पलटवार

अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करने में सफल रही है. कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 180 और कैमरून ग्रीन ने 114 रन की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा टॉड मर्फी 41, स्टीव स्मिथ 38 और नाथन लियोन 34 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारत ने भी शानदार शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए थे. शुभमन गिल 91 और चेतेश्वर पुजारा 37 रन पर नाबाद थे. 

टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी

अहमदाबाद टेस्ट भारत के लिए अहम है. टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे चौथे टेस्ट में कंगारुओं को हराना ही होगा. अगर भारतीय टीम ऐसा करने में नाकाम रहती है तो फिर उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह मुश्किल हो जाएगी. फिर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रहे टेस्ट सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni IPL Fixing: धोनी के मानहानि मामले में मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा जी मीडिया, जानिए क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget