एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रिकी पोंटिंग का दावा- इस कारण चौथे टेस्ट में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहेगा भारी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ब्रिसबेन में भारी होगा. गाबा पर ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन रिकार्ड है और अगर विल पुकोवस्की फिट होता है तो टीम में कोई बदलाव नहीं होगा.

India vs Australia 4th test: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम की फिटनेस समस्याओं और गाबा पर अपने अच्छे रिकार्ड का मेजबान टीम को ब्रिसबेन में होने वाले निर्णायक चौथे टेस्ट में फायदा मिलेगा. भारतीय बल्लेबाजों ने अपार धैर्य का परिचय देते हुए तीसरा टेस्ट ड्रा कराया. अब सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जायेगा.

तीसरे टेस्ट मैच में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोटिल हो गए जो आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. वहीं इससे पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में पोंटिंग का मानना है कि चौथे टेस्ट में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहने वाला है.

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ब्रिसबेन में भारी होगा. गाबा पर ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन रिकार्ड है और अगर विल पुकोवस्की फिट होता है तो टीम में कोई बदलाव नहीं होगा. विल के नहीं खेल पाने पर भी एक ही बदलाव होगा और सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा था.’’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, ‘‘भारत के कई खिलाड़ी चोटिल है और उन्हें टीम में कुछ बदलाव करने होंगे.’’ बता दें कि तीसरा टेस्ट खेलने वाले हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

पोंटिंग ने पुकोवस्की के बारे में आगे कहा, ‘‘यह उसका पहला टेस्ट था और आखिरी दिन वह मैदान पर वापिस नहीं आ सका. यह चिंता का विषय है. वह युवा है और अगर खेलने की स्थिति में होता तो जरूर आता. मुझे लगता है कि ब्रिसबेन में उसका खेल पाना संदिग्ध है.’’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने गाबा पर 33 मैच जीते, 13 ड्रॉ खेले और आठ हारे हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: चौथे टेस्ट से बाहर हुए चोटिल विहारी, जडेजा की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget