एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने स्मिथ को बोल्ड करने के साथ छुआ एक और मुकाम, जानिए अब किस मामले में बने नंबर-1 गेंदबाज?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन रवींद्र जडेजा ने अपनी शानदार एक शानदार अंदर आती गेंद पर उन्हें 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

IND vs AUS: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा जिसमें रवींद्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों के स्कोर पर समेट दिया. कंगारू टीम के सबसे अहम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी कुछ खास नहीं कर सके और 37 रनों के निजी स्कोर पर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पारी के दूसरे ओवर में ही टीम को पहला झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा जो सिर्फ 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में डेविड वॉर्नर को मोहम्मद शमी को बोल्ड करते हुए टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी.

यहां से मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पहले सत्र में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. इसके बाद दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के साथ जडेजा ने लाबुशेन का विकेट झटकते हुए इस अहम साझेदारी को तोड़ दिया. जडेजा ने यहां से अपनी फिरकी की जादू दिखाना शुरू किया और पिच पर पूरी तरह से जम चुके स्टीव स्मिथ को भी उन्होंने अपनी अंदर आती हुई शानदार बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इसी के साथ रवींद्र जडेजा अब टेस्ट फॉर्मेट में स्टीव स्मिथ को सर्वाधिक बार बोल्ड करने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, भुवनेश्वर कुमार और रंगना हेराथ ने स्टीव स्मिथ को 2-2 बार बोल्ड किया है. इससे पहले जडेजा ने साल 2013 में दिल्ली टेस्ट और उसके बाद साल 2017 में रांची में खेले गए टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को बोल्ड आउट किया था.

टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार हासिल किए एक पारी में 5 विकेट

रवींद्र जडेजा अपने घुटने की सर्जरी के बाद लगभग 5 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार तरीके से वापसी की है. उन्होंने इस मैच में मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के अलावा मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकोम्ब और टॉड मर्फी का भी विकेट अपने नाम किया. अपनी 22 ओवरों की गेंदबाजी में जडेजा ने जहां 47 रन दिए वहीं 5 विकेट भी हासिल किए. इसी के जडेजा ने टेस्ट फॉर्मेट की एक पारी में 11वीं बार यह कारनामा किया.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: आखिर गेंदबाजी से पहले जडेजा ने अपनी उंगलियों पर क्या लगाया? माइकल वॉन और टिम पेन ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget