एक्सप्लोरर

IND vs AUS: एक फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, जानें कब से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम एक फरवरी को भारत पहुंचेगी. इस दौरान कंगारू टीम भारतीय सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

India vs Australia Test Series 2023: ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले महीने टेस्ट सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी. पैट कमिंस के नेतृत्व वाली कंगारू टीम भारतीय सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई एक फरवरी को बेंगलुरु पहुंचेगी. यहीं पर आगामी कुछ दिनों तक उसका ट्रेनिंग कैंप लगेगा. उसके बाद पहला टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर रवाना हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दौरा थोड़ा सिर दर्द वाला है. क्योंकि टीम के कई खिलाड़ी बिग बैश लीग में व्यस्त हैं वे 31 जनवरी को भारत के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे.  

टूर मैच नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर मैच नहीं खेलेगी. कंगारू टीम सीरीज शुरू होने से सिर्फ एक हफ्ते पहले भारत दौरे पर आएगी. हालांकि इसके बाद टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल 2023 में शिरकत करेंगे. टेस्ट सीरीज के चलते उन्हें भारतीय परिस्थितियों में ढलने का मौका मिलेगा. कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत में टेस्ट सीरीज में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं. बिग बैश लीग के एक मैच से पहले डेविड वार्नर ने टेस्ट सीरीज पर बात करते हुए कहा, यह बहुत ही चुनौती पूर्ण दौरा है. मैं काफी थक गया हूं. 

9 फरवरी से शुरू होगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू होगी. पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी के दरम्यान दिल्ली में होगा. 1 से 5 मार्च के बीच तीसरा टेस्ट धर्मशाला और 9 से 13 मार्च के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह सीरीज भारत के लिए अहम है. अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे कंगारू टीम को बेहतर अंतर से हराना होगा. 

14 साल में जीता सिर्फ एक टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पिछले चार भारत दौरों पर नजर डाली जाए तो उसका प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. बीते 14 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर 14 टेस्ट मैच खेले. जिनमें कंगारू टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई. साल 2016-17 में इंडिया टूर पर उसे पुणे टेस्ट में जीत मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से हराया था. 2008-9 से लेकर 2016-17 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय सरजमीं पर अब तक लगातार चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है. टीम इंडिया के इस दमदार रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस बार भी कंगारू टीम की राह भारत दौरे पर आसान नहीं होगी. भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज मेहमानों की कड़ी परीक्षा लेंगे. 

यह भी  पढ़ें:

VIDEO: Sanju Samson की फिटनेस को लेकर मिला बड़ा अपडेट, जानें कब से मैदान पर होगी वापसी

MS Dhoni Tamil Film: क्रिकेट के बाद सिनेमा की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं धोनी, जानें क्या निभाएंगे भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget