एक्सप्लोरर

रिषभ पंत ने तोड़ा बायो बबल, बुरी मुसीबत में फंस सकती है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया में कोविड 19 के बढ़ते मामलों की वजह से खिलाड़ियों को बायो बबल का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं. लेकिन रिषभ पंत ने अपने साथ टीम इंडिया के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया नई मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में उछाल आया है और टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने बायो बबल के नियम तोड़े हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत बायो बबल के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए है. मेलबर्न में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, रिषभ पंत और नवदीप सैनी एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे. इस होटल में एक फैन ने इन खिलाड़ियों का बिल पे कर दिया. फैन की दरियादिली देखकर रिषभ पंत ने उन्हें गले लगा लिया था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो बबल के नियमों के खिलाफ माना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है.

सिडनी में है अगला मुकाबला

रिषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच का क्या असर पड़ेगा इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. लेकिन इन खिलाड़ियों को कोविड टेस्ट से जरूर गुजरना पड़ सकता है.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है. सिडनी में कोविड 19 के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से खिलाड़ियों को फिलहाल मेलबर्न में ही रखा गया है. चार जनवरी को दोनों टीमों के खिलाड़ी सिडनी रवाना हो सकते हैं.

शोएब अख्तर हुए बुमराह के फैन, बताया किस मामले में जसप्रीत हासिल कर चुके हैं महारथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget