एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 10 साल बाद भारत की वनडे टीम में हुई इस खिलाड़ी की वापसी, जानिए घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन

IND vs AUS ODI Squad: 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की 10 साल बाद वापसी हुई है.

Jaydev Unadkat Comeback: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के विजेता कप्तान जयदेव उनादकट की भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में 10 साल बाद वापसी हुई है. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का नाम भी शामिल किया गया है. लिहाजा, वह करीब 10 साल बाद भारत की वनडे टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

जयदेव ने अपना आखिरी वनडे मैच 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में खेला था. उसके बाद से अब तक जयदेव को दोबारा कभी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, इस बीच में जयदेव ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर जयदेव को 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने का मौका मिला था. 

बाएं हाथ के गेंदबाज ने की शानदार वापसी

रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम सौराष्ट्र के लिए जयदेव ने सिर्फ एक सीजन नहीं बल्कि पिछले कई सीजन से शानदार गेंदबाजी की है. इस सीजन के फाइनल मैच में भी जयदेव ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए जीत को आसान बना दिया. उन्हें इस बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया है. 

इसके अलावा अब बीसीसीआई ने वनडे टीम में उनका नाम शामिल करके उन्हें असली अवॉर्ड दिया है. बता दें कि 31 वर्षीय जयदेव ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ 7 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 8 विकेट हासिल हुए हैं. उस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.01 की रही थी. अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों की प्लेइंग इलेवन में उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), आर जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS 2nd Test: अश्विन के एक मजाक से सदमे में आ गए स्टीव स्मिथ, वायरल हुआ विराट के मजेदार रिएक्शन का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget