एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया जीतेगा 2-1 से टेस्ट सीरीज, पूर्व दिग्गज कप्तान ने सीरीज शुरू होने से पहले कर दी भविष्यवाणी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा जिसमें इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने में अब अधिक समय नहीं बचा है. इसी बीच पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने इस टेस्ट सीरीज के परिणाम को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है. जयवर्धने ने इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2-1 से जीतने की उम्मीद जताई है.

बता दें कि इस टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार भारत में साल 2004 के दौरे पर टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. इसके बाद से वह भारत में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं.

महेला जयवर्धने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए इस टेस्ट सीरीज को लेकर कहा कि यह काफी रोमांचक होने वाली है लेकिन इस टेस्ट सीरीज का क्या परिणाम होगा वह बता पाना काफी मुश्किल है. एक श्रीलंकाई होने के नाते मैं इस बात की आशा करता हूं कि ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर सकती है लेकिन यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है.

जयवर्धने ने आगे कहा कि दोनों ही टीमों के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और ऐसे में जिस टीम के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे सीरीज का परिणाम उसके पक्ष में रहने की उम्मीद है. यह सब इस पर निर्भर करेगा कि दोनों ही टीम में से कौन पहले अपनी लय को हासिल करता है.

दोनों ही टीमों के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण

इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के गेंदबाजी आक्रमण को देखा जाए तो वह काफी शानदार है. भारत के पास जहां रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में 2 ऐसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं जिनका सामना करना इन पिचों पर आसान नहीं होने वाला है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी कप्तान पैट कमिंस के अलावा नैथन ल्योन हैं जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है.

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज शुरू होने से पहले 2 बड़े झटके लग चुके हैं जिसमें नागपुर टेस्ट में अनफिट होने की वजह से टीम के 2 मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड बाहर हो गए हैं. वहीं हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के भी खेलने पर संदेह बना हुआ है.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल पैदा करेंगे अक्षर पटेल, शेन वॉट्सन ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget