एक्सप्लोरर

रवींद्र जडेजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फ्रैक्चर के साथ सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए थे तैयार

रवींद्र जडेजा सिडनी टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हो गए थे. लेकिन जडेजा ने बताया कि वह सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में इंजेक्शन लेकर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नाम किए करीब हफ्ता भर हो चुका है. लेकिन इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत की कहानियां एक हफ्ते के बाद भी सुनने को मिल रही हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बताया है कि वह अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे.

जडेजा ने कहा कि वह सिडनी टेस्ट में 10-15 ओवर बल्लेबाजी करने के लिये मानसिक रूप से तैयार थे और उन्होंने इसके लिये दर्दनिवारक इंजेक्शन भी ले लिया था. जडेजा को हालांकि सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि विहारी और अश्विन ने मैच ड्रॉ करवा दिया.

जडेजा को सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे में चोट लग गयी थी जिसके बाद वह छह हफ्ते के लिये क्रिकेट से बाहर हो गये. इससे वह पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे.

जडेजा ने बनाई थी पूरी रणनीति

जडेजा ने कहा, ''मैं तैयार था, पैड पहन लिये थे. इंजेक्शन भी ले लिया था. मैं सोच रहा था कि मैं कम से कम 10 से 15 ओवर तक बल्लेबाजी करूंगा और मानसिक रूप से योजना बना रहा था कि पारी कैसे खेलूंगा, कौन से शॉट खेलूंगा क्योंकि फ्रेक्चर से दर्द के कारण मेरे लिये सभी तरह के शॉट खेलना संभव नहीं था.''

जडेजा ने फ्रैक्चर के साथ बल्लेबाजी करने के लिए अपनी रणनीति को भी बयां किया. जडेजा ने कहा, ''मैं भी हिसाब लगा रहा था कि तेज गेंदबाजों की गेंदों का सामना कैसे करूंगा, वे मुझे गेंद कहां पिच करेंगे. मैं अपनी भूमिका की योजना बना रहा था कि मैं जब 10-15 ओवर बल्लेबाजी करूंगा तो ऐसा करूंगा.''

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए शेयर किए बैटिंग टिप्स, बताया द्रविड़ ने कैसे की थी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget