एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'मुझे यह पूरी जिंदगी परेशान करेगा...', भारत दौरे पर नहीं खेल पाने का ग्लेन मैक्सवेल ने जताया अफसोस

India vs Australia, Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले महीने चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी.

Glenn Maxwell On Australia Tour Of India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इसी का उन्होंने अफसोस जताया है. 

दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि चोट के कारण भारत के आगामी दौरे में नहीं खेलना मुझे पूरी जिंदगी परेशान करेगा. मैक्सवेल को पिछले साल नवंबर में एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के दौरान बाएं पैर में गंभीर चोट लगी थी. इस घटना ने उन्हें तीन महीने के लिए खेल से दूर कर दिया. 

ग्लेन मैक्सवेल ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ पर ‘बिग बैश लीग’ के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, "शायद यह मुझे पूरी जिंदगी खलेगा. अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलना अच्छा है, खासकर  (भारत में). मुझे लगता है कि उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) वैसी टीम मिल गयी है जो भारत दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ है."

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 09 फरवरी को नागपुर में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी. ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद नयी दिल्ली (17 से 21 फरवरी), धर्मशाला (एक से पांच  मार्च) और अहमदाबाद (नौ से 13 मार्च) में भी खेलना है. 

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ने 2004 के बाद भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. टेस्ट के बाद तीन वनडे - मुंबई (17 मार्च), विशाखापत्तनम (19 मार्च) और चेन्नई (22 मार्च) में खेले जायेंगे. मैक्सवेल टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन पह सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं. 

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

9 से 13 फरवरी- पहला टेस्ट- नागपुर

17 से 21 फरवरी- दूसरा टेस्ट- दिल्ली

1 से 5 मार्च- तीसरा टेस्ट- धर्मशाला

9 से 13 मार्च- चौथा टेस्ट- अहमदाबाद

वनडे सीरीज

17 मार्च- पहला वनडे

19 मार्च- दूसरा वनडे 

22 मार्च- तीसरा वनडे

यह भी पढ़ें:

U19 Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया को कप्तान शेफाली का 'स्पेशल मैसेज', बताया मैच के दौरान किस बात का खास रखना है खयाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget