एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए कैसे प्लेइंग 11 का चयन करेंगे कप्तान स्टीव स्मिथ? 6 बड़े खिलाड़ी नहीं हैं उपलब्ध

IND vs AUS 3rd Test Playing XI: इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ के लिए सबसे बड़ी परेशानी टीम की प्लेइंग इलेवन चुनने की होगी.

IND vs AUS 3rd Test, Australia Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज (Boarder Gavaskar Trophy) खेली जा रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और शुरुआती दो मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे टेस्ट में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ कैसी प्लेइंग इलेवन उतारेंगे इसे लेकर कुछ साफ नहीं हो सका है. तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के 6 बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में कप्तान स्मिथ के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना आसान नहीं होने वाला है. 

6 बड़े खिलाड़ी नहीं हैं उपलब्ध 

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को भारत के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के बीच अचानक वापस लौटना पड़ा है. दरअसल, कमिंस की मां की तबियत खराब है. इस कारण ही उन्हें सीरीज बीच में छोड़नी पड़ी है.

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान सर पर चोट लगी थी. अपने इस चोट के बाद वह भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. वॉर्नर का बाहर होने टीम के लिए काफी बड़ी झटका था.

मैट रेनशॉ

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ को मौका देने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है. ऐसे में संभव है कि उन्हें टीम से बाहर ही रहना पड़े.

एशटन एगर

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी एशटन एगर भी भारत के दौरे से बाहर हो गए हैं. वह इस सीरीज को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. एगर ऑस्ट्रेलिया के 2 मार्च को शेफील्ड शील्ड का मैच खेलेंगे और 8 मार्च को 50 ओवर के टूर्नामेंट मार्श कप का फाइनल मैच खेलेंगे.

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस समय अचिल्लेस इंजरी से जूझ रहे हैं. इस चोट के कारण हीं उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

टॉड मर्फी

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में गेंद से कमाल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज टॉड मर्फी भी साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में तीसरे टेस्ट में उनके खेलने पर भी संशय बरकरार है.     

इस प्लेइंग इलेवन को उतार सकते हैं कप्तान स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, लांस मॉरिस, मैथ्यू कुहनीमैन और नैथन ल्योन.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS Indore Pitch Report: इंदौर टेस्ट में बल्लेबाजी होगी आसान या फिर स्पिनर्स को मिलेगी मदद? जानिए पिच रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget