एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: WTC फाइनल में भारत की हार के पीछे रहे ये बड़े कारण, पढ़ें कब हाथ से फिसला मैच

IND vs AUS: भारत को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के सामने जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम महज 234 रनों पर सिमट गई.

IND vs AUS, Oval Test: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारत को 209 रनों से हरा दिया है. इस तरह टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के सामने जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम महज 234 रनों पर सिमट गई. इस तरह कंगारूओं ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टाइटल अपने नाम किया. बहरहाल, हम नजर डालेंगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम की हार के कारणों पर...

पहली पारी में टीम इंडिया के गेंदबाजों की दिशाहीन गेंदबाजी

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज 76 रनों तक पवैलियन लौट चुके थे, लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने कंगारूओं को मुश्किल से निकाल लिया. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार शतक बनाया. वहीं, इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने दिशाहीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया. टीम इंडिया के गेंदबाजों के खिलाफ ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने आसानी से रन बनाए. इस तरह कंगारू टीम पहली पारी में 469 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 296 रनों पर सिमट गई. रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया. पहली पारी में भारत के लिए महज अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवैलियन लौट गए. नतीजतन, भारतीय टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से काफी पीछे रह गई.

क्या रवि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना भूल थी?

रवि अश्विन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. जिसके बाद प्लेइंग इलेवन पर काफी सवाल उठे. रवि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल करने पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए. दरअसल, इन दिग्गजों का मानना था कि उमेश यादव की जगह रवि अश्विन बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे.

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहली पारी की गलती से नहीं ली सीख...

भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज आसानी से विकेट गवांते रहे. भारत के दूसरी पारी में विराट कोहली ने 49 रन बनाए. जबकि अंजिक्य रहाणे ने 46 रनों का योगदान दिया. हालांकि, ओवल की पिच पर गेंदबाजों के लिए बहुत ज्यादा मदद नहीं थी, लेकिन कंगारू गेंदबाजों के अनुशासित गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज लगातार पवैलियन लौटते रहे.

ये भी पढ़ें-

ओवल के विकेट पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- WTC Final जैसे मैच के लिए पिच पूरी तरह तैयार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget