एक्सप्लोरर

Watch: ऑस्ट्रेलिया को मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका, वीडियो में देखें कैसे ख्वाजा को जीरो पर किया आउट

IND vs AUS Final: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. उन्होंने ओपनर उस्मान ख्वाजा को जीरो पर आउट किया.

WTC 2023 Final IND vs AUS Kennington Oval, London: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने ओपनर उस्मान ख्वाजा को जीरो पर आउट कर दिया. मुकाबले में सिराज का पहला ओवर मेडन भी रहा. सिराज के विकेट लेने के बाद आईसीसी ने उनकी फोटो ट्वीट की. सिराज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

दरअसल टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ख्वाजा ओपनिंग करने आए. इस दौरान चौथे ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा आउट हो गए. सिराज के ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे. वे 10 गेंदों में शून्य के स्कोर पर आउट हुए. इस तरह सिराज ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने अपने शुरुआती 3 ओवरों में 10 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ एक मेडन ओवर भी निकाला.

ख्वाजा के जीरो पर आउट होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. विराट कोहली के सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. 

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास रहा. वे करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. रोहित ने अब तक खेले टेस्ट मैचों में 3379 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 9 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: कश्मीर के बल्ले का लगातार बढ़ रहा है क्रेज, पहली बार वर्ल्ड कप में होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget