एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के गेंदबाजों का खौफ! लाबुशेन ने बताया क्यों मुश्किल होगी बैटिंग

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि क्यों बैटिंग करना आसान नहीं होगा.

WTC Final 2023 Australia vs India, Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का आयोजन लंदन में होगा. फाइनल के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि भारतीय गेंदबाज ड्यूक गेंद से ज्यादा कमाल दिखा सकते हैं. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जयदेव उनादकट को मौका दिया है.

लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों का जिक्र करते हुए कहा, ''दो महीने पहले हम भारत के खिलाफ खेले थे और वे क्या कर सकते हैं इसको लेकर हमारी राय स्पष्ट है. लेकिन ड्यूक गेंद हाथ में होने से वे (भारतीय तेज गेंदबाज) अपने कौशल का और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे.''

लाबुशेन ने काउंटी क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया था. उन्होंने काउंटी मैचों में आठ पारियों में दो शतक की मदद से 504 रन बनाए. उन्होंने आईसीसी वेबसाइट से कहा, ''मैं पिछले पांच साल से यहां आ रहा हूं और मुझे काउंटी क्रिकेट में खेलना पसंद है. इससे काफी मदद मिलती है और फिर इस साल टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और एशेज होनी है. इसलिए इन मैचों से पहले काउंटी क्रिकेट में खेलने से काफी मदद मिलती है.''

लाबुशेन ने इसके साथ ही कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा, ''यह स्वाभाविक है कि जो भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा उसकी काफी जिम्मेदारी होगी.''

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, श्रीकर भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, इशान किशन

यह भी पढ़ें : Interesting Story: एक ही स्कूल में पढ़ती थीं साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा, जानें क्या है दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget