एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: डेविड वार्नर ने की नटराजन की तारीफ, लेकिन नहीं बताई यह बात

IND Vs AUS: नटराजन आईपीएल में डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. वार्नर ने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया है कि वह टेस्ट सीरीज में नटराजन का सामना कैसे करेंगे.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया अपने तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है. मोहम्मद शमी और उमेश यादव दोनों ही स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो चुके हैं. टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में टी. नटराजन को डेब्यू का मौका दे सकती है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने नटराजन की तारीफ की है. वार्नर का कहना है कि नटराजन के पास अच्छी लाइन और लेंथ है.

नटराजन और वार्नर दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. वार्नर हैदराबाद के कप्तान हैं. नटराजन ने इस साल आईपीएल पदार्पण किया और 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे. इसके बाद वह आस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे.

टेस्ट में होगी अलग चुनौती

वार्नर ने हालांकि इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया कि अगर नटराजन आखिरी के दो टेस्ट मैचों में खेलते हैं तो वह उनका सामना कैसे करेंगे. वार्नर ने कहा, "मुझे पता नहीं. मैं उनके रणजी ट्रॉफी के आंकड़े नहीं जानता. मुझे पता है कि उनके पास अच्छी लाइन-लेंथ है, लेकिन टेस्ट में लगातार ओवर फेंकना एक अलग बात है. मैं 100 फीसदी आश्वास्त नहीं हूं."

वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि नटारजन के लिए यह बड़ी बात है. वह यहां अपने पहले बच्चे के जन्म को छोड़कर नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में आए थे. उनको बधाई और वह काफी अच्छे गेंदबाज हैं. मुझे यह देखना का मौका मिला और आईपीएल में उनकी कप्तानी करने का मौका मिला. मैं उन्हें बधाई देता हूं. उन्हें जब मौका मिलेगा, हम जानते हैं कि वह काफी सहज हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है."

अगर नटराजन को गुरुवार को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह एक ही दौरे पर वनडे, टी20 और टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

गृहमंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली की पत्नी से फोन पर की बात, ममता बनर्जी अस्पताल मिलने पहुंचीं | पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget