एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: रोहित शर्मा की प्रैक्टिस से मिले संकेत, फाइनल में स्पिनर्स के लिए मददगार होगी पिच!

IND vs AUS World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा. ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स के मन में सवाल है कि फाइनल मैच के लिए पिच कैसी होगी?

ICC Cricket World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जाएगा. इस बड़े मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीम जमकर तैयारियां कर रही है, लेकिन क्रिकेट के सभी फैन्स के मन में एक सवाल है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के लिए पिच कैसी होगी? रोहित शर्मा की एक वायरल पिक्चर ने इस बात का इशारा किया है कि फाइनल मैच की पिच स्लो और स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है.

रोहित ने स्लिप पोजिशन में की कैच प्रैक्टिस

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पिक्चर में रोहित शर्मा विकेट के पीछे थोड़ी दूर स्लिप पोजिशन में खड़े होकर कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्हें फील्डिंग कोच टी. दिलीप स्पिन गेंदबाजी के दौरान स्लिप में आने वाले कैच की प्रैक्टिस कराते हुए दिख रहे है. इस खास प्रैक्टिस को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच की पिच धीमी हो सकती है, जो भारतीय स्पिनर्स को मदद कर सकती है. 

अगर ऐसा हुआ तो भारत के पास मौजूद दो स्पिनर्स कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा फाइनल मैच में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा भारत के पास रविचंद्रन अश्विन के रूप में भी एक सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज है, जिसे जरूरत पड़ने पर रोहित टीम में शामिल कर सकते हैं. इस वर्ल्ड कप में अश्विन ने सिर्फ एक ही मैच खेला था, और वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वर्ल्ड में भारत का पहला मैच था.

ऑस्ट्रेलिया को भी हो सकता है धीमी पिच का फायदा

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पास भी स्पिन गेंदबाजों की कमी नहीं है. अगर पिच धीमी हुई तो उनके स्पिन गेंदबाज भी फायदा उठा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिन एडम जाम्पा इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है, और विराट कोहली उनके खिलाफ कई बार फंसे हैं. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कई मैचों में कमाल दिखा चुके हैं. इन दोनों के अलावा ट्रैविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास एक तीसरा पार्ट-टाइम स्पिन गेंदबाज भी है, जिनसे सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को आउट किया है. लिहाजा, स्पिन फ्रेंडली पिच में भारत को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं, पाकिस्तान-नीदरलैंड समेत सभी 10 टीमों को मिलेगी बंपर प्राइज मनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget